फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Report: Ishan Kishan-Shreyas Iyer may face another blow, both may be sidelined for the T20 World Cup 2024

Report: ईशान किशन-श्रेयस अय्यर को लग सकता है एक और झटका, टी20 विश्व कप के लिए दोनों को किया जा सकता है दरकिनार

Thu, 29 Feb 2024 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Feb 2024 09:15 AM IST
सार

रणजी ट्रॉफी में दोनों का न खेलना उन पर भारी पड़ा है। ईशान और श्रेयस पर अब टी20 विश्व कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Report: Ishan Kishan-Shreyas Iyer may face another blow, both may be sidelined for the T20 World Cup 2024
श्रेयस-ईशान और द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया है। इसी के साथ बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों को सख्त चेतावनी भी दी है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में यह साफ साफ लिखा है कि दोनों के नामों पर वार्षिक अनुबंध के लिए विचार ही नहीं किया गया। दोनों ही खिलाड़ियों ने बोर्ड और सचिव जय शाह की सलाह के बावजूद रणजी ट्रॉफी से किनारा किया था। ईशान झारखंड के लिए खेलने की बजाय बड़ौदा में खुद से ट्रेनिंग करते रहे। वहीं, श्रेयस ने चोट का बहाना देकर मुंबई के लिए मैच नहीं खेलने का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इन दोनों के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा

रणजी ट्रॉफी में दोनों का न खेलना उन पर भारी पड़ा है। ईशान और श्रेयस पर अब टी20 विश्व कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जून में होने वाले आईसीसी इवेंट में इन दोनों के नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अनुबंध से बाहर होने पर अब इन दोनों का भविष्य में टीम इंडिया के लिए खेलने पर भी संशय है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ईशान और श्रेयस को केंद्रीय अनुबंध में शामिल होने के लिए न्यूनतम मैच खेलने के बाद भी उन पर दोबारा से इस अनुबंध में शामिल करने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्हें सिर्फ मैच फीस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस का बाहर होना चौंकाने वाला

Report: Ishan Kishan-Shreyas Iyer may face another blow, both may be sidelined for the T20 World Cup 2024
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
ईशान पिछले साल ग्रेड सी का हिस्सा थे। वहीं, श्रेयस को बीसीसीआई द्वारा ग्रेड बी दिया गया था। श्रेयस का इस अनुबंध से गायब होना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था, क्योंकि उन्होंने 2023 विश्व कप में भारत के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 11 मैचों में 530 रन बनाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ध्रुव जुरेल और सरफराज खान, दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका नाम जल्द ही इस अनुबंध सूची में शामिल किया जा सकता है। वह इस सूची में शामिल होने के लिए न्यूनतम टेस्ट मैचों में सिर्फ एक टेस्ट कम खेला है। धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के बाद वह इस सूची में शामिल होने के योग्य हो जाएंगे और फिर उन्हें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलते हैं?
बीसीसीआई ने इस साल 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है। यह एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। बोर्ड ने इस बार एक नई परंपरा जारी की है। उसने तेज गेंदबाजी अनुबंध भी अलग से दिया है। इस लिस्ट में आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा शामिल हैं। ग्रेड ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। ए ग्रेड में पांच और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। सबसे निचले सी ग्रेड में शामिल किए गए खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं। नियम के मुताबिक जो खिलाड़ी एक सीमित अवधि के भीतर न्यूनतम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा।

Report: Ishan Kishan-Shreyas Iyer may face another blow, both may be sidelined for the T20 World Cup 2024
श्रेयस, ईशान और दीपक - फोटो : BCCI
सी ग्रेड में 10 नए खिलाड़ी
पिछली बार सी ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली थी। इस बार संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। 10 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार इनमें शामिल हैं। शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

किसे फायदा, किसे नुकसान?
राहुल, शुभमन गिल और सिराज को ग्रेड ए में पदोन्नत किया गया है। जबकि सड़क दुर्घटना के कारण एक साल से ज्यादा समय से नहीं खेलने वाले ऋषभ पंत को ग्रेड बी में जगह मिली है। अक्षर पटेल पिछले सीजन में ग्रेड ए में थे। इस बार उन्हें ग्रेड बी में रखा गया। हार्दिक, अश्विन और सिराज को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है। रोहित, कोहली, बुमराह और जडेजा पहले भी ग्रेड ए प्लस में थे। अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल भी लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। कुलदीप यादव को सी से बी ग्रेड में पदोन्नत किया गया है। यशस्वी जायसवाल को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है और वह सीधे बी ग्रेड में शामिल हुए हैं। सूर्यकुमार बी ग्रेड में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार भी इसी ग्रेड में थे।

Report: Ishan Kishan-Shreyas Iyer may face another blow, both may be sidelined for the T20 World Cup 2024
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ग्रेड ए: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।

ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।

ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed