फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Reeza Hendricks Ton On Debut Inspires South Africa Win ODI Series against sri lanka

हेंड्रिक्स ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा शानदार डेब्यू शतक, द.अफ्रीका ने किया सीरीज पर कब्जा 

Sun, 05 Aug 2018 09:28 PM IST
भाषा, पल्लेकल (श्रीलंका)
भाषा, पल्लेकल (श्रीलंका) Updated Sun, 05 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
Reeza Hendricks Ton On Debut Inspires South Africa Win ODI Series against sri lanka
रेजा हेंड्रिक्स

रेजा हेंड्रिक्स (102) शतकीय पारी और लुंगी एन्गिडी की शानदार गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को तीसरे वन-डे में श्रीलंका को 78 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अपना पहला वन-डे मैच खेल रहे हैंड्रिक्स ने 89 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाए। उनके अलावा जेपी डुमिनी ने 70 गेंदों पर 92 रन की तूफानी पारी खेली जबकि हाशिम अमला (59) और डेविड मिलर (51) ने भी अर्धशतक जमाये जिससे दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 363 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन


श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 45.2 ओवर में 285 रन बनाकर आउट हो गयी। धनंजय डिसिल्वा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनगिडी ने चार और एक अन्य तेज गेंदबाज एंडिल फेलुकवायो ने तीन विकेट लिए। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की जीत के सूत्रधार हैंड्रिक्स रहे जिन्होंने 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह अपना पदार्पण वनडे में शतक जड़ने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोलिन इंग्राम और तेम्बा बावुमा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन


हेंड्रिक्स ने डुमिनी के साथ चौथे विकेट के लिये 78 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा पर चौका जड़कर 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर ही आउट हो गये। इसके बाद डुमिनी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की तथा मिलर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 103 रन जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलर के तूफानी अर्धशतक और फेलुकवायो के 11 गेंदों पर नाबाद 24 रन से दक्षिण अफ्रीका अंतिम सात ओवरों में 98 रन जुटाने में सफल रहा। तिसारा परेरा श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 75 रन देकर चार विकेट लिए। चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed