{"_id":"661cfe815505c5f6520fe616","slug":"rcb-vs-srh-dream11-playing-11-royal-challengers-bangalore-vs-sunrisers-hyderabad-ipl-2024-live-streaming-match-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब बेंगलुरु, हैदराबाद से टक्कर, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटने को बेताब बेंगलुरु, हैदराबाद से टक्कर, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच
Mon, 15 Apr 2024 03:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:46 PM IST
सार
Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction : हैदराबाद ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसके छह अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। आरसीबी के दो अंक हैं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 के 30वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से है। यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पैट कमिंस की अगुआई में हैदराबाद की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं, बेंगलुरु की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। आरसीबी की टीम आज जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेगी। वहीं, हैदराबाद की नजर शीर्ष-तीन में पहुंचने की होगी।
विज्ञापन
बेंगलुरु बनाम हैदराबाद हेड टु हेड
दोनों टीमों के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने 10 और हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं। दोनों के बीच चिन्नास्वामी में आठ मैच खेले गए हैं। इसमें से बेंगलुरु ने पांच और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबले में से बेंगलुरु ने तीन और हैदराबाद ने दो मैच जीते हैं। बेंगलुरु ने पिछले दो मैच में हैदराबाद को हराया है और डुप्लेसिस की टीम इस सीजन लगातार तीसरी जीत हासिल करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम न्यूज
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद ने अब तक पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसके छह अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु ने छह में से पांच मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक में जीत मिली है। आरसीबी के दो अंक हैं। टीम न्यूज की बात करें तो आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल को पिछले मैच में फील्डिंग करते हुए अंगुली में चोट लगी थी। हालांकि, चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में मैक्सवेल की जगह कैमरन ग्रीन को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, हैदराबाद के लिए अच्छी खबर यह है कि मयंक अग्रवाल फिट हो चुके हैं और टीम के साथ प्रैक्टिस भी की। ऐसे में वह जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट सब के तौर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल/कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रीस टॉप्ले, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज [इम्पैक्ट सब: सौरव चौहान]
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन [इम्पैक्ट सब: राहुल त्रिपाठी/मयंक अग्रवाल]
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी. नटराजन [इम्पैक्ट सब: राहुल त्रिपाठी/मयंक अग्रवाल]
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 30वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 30वां मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 30वां मुकाबला 15 अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 30वां मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लीग का 30वां मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।