{"_id":"6429c5535083733bb60502cc","slug":"rcb-vs-mi-head-to-head-result-royal-challengers-bangalore-vs-mumbai-indians-today-ipl-match-analysis-records-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs MI Analysis: विराट और डुप्लेसिस के सामने पस्त हुई मुंबई, बल्लेबाजी में पुरानी समस्या बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs MI Analysis: विराट और डुप्लेसिस के सामने पस्त हुई मुंबई, बल्लेबाजी में पुरानी समस्या बरकरार
Mon, 03 Apr 2023 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:04 AM IST
सार
मुंबई इंडियंस को एक बार फिर किसी आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह हार मुंबई के लिए आंखें खोलने वाली है। आने वाले मुकाबलों में इस टीम को बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 में भी मुंबई की टीम ने हार के साथ अपने आईपीएल अभियान का आगाज किया है। यह टीम पिछले एक दशक से हर सीजन अपना पहला मैच हारी है। हालांकि, इनमें से पांच सीजन में खिताब भी अपने नाम किया है, लेकिन पिछले दो सीजन से खिताब इस टीम से दूर है। इस सीजन भी मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 171 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही 172 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतक लगाए। वहीं, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : अमर उजाला
विराट और प्लेसिस के तूफान में उड़ी मुंबई
मुंबई की टीम इस मैच में विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस के तूफान में उड़ गई। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। प्लेसिस 43 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली 49 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल 12* रन को ही रन बनाने की जरूरत पड़ी।
मुंबई की पुरानी कमजोरी बरकरार
पिछले सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी और इस सीजन में भी इस टीम का आगाज कुछ ऐसा ही हुआ है। 2022 में मुंबई के आखिरी स्थान पर रहने की सबसे बड़ी वजह टीम के सीनियर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन था। इस मैच में भी मुंबई के सीनियर बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। इस मैच में मुंबई ने 123 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अर्शद खान और तिलक वर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम का स्कोर 171 रन तक पहुंचाया।

तिलक वर्मा ने 46 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। अगर उनके रन हटा दिए जाएं तो मुंबई का कुल स्कोर 76 रन रह जाएगा। मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने 50 गेंदों में 35 रन बनाए। यही मुंबई की हार की सबसे बड़ी वजह रहा।
चिन्नास्वामी के मैदान में रन बनाना बेहद आसान था। ऐसे में मुंबई के पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 200 रन बनाने की जरूत थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तिलक ने अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, उनके रन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।

बुमराह की कमी खली
मुंबई को इस मैच में जसप्रीत बुमराह की कमी खली। 171 रन के स्कोर का बचाव करने के लिए मुंबई को पावरप्ले में कम से कम दो विकेट की जरूरत थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बुमराह की गैरमौजूदगी में सभी गेंदबाज बेअसर नजर आए। आर्चर ने रन जरूर रोके, लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए। वहीं, जेसन बेहरनडॉर्फ, कैमरून ग्रीन और ऋतिक शौकीन ने 10 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन बनाए। सिर्फ पीयूष चावला और जोफ्रा आर्चर का इकोनॉमी रेट 10 से कम रहा।
खराब फील्डिंग पड़ी भारी
इस मैच में मुंबई की टीम ने विराट कोहली को दो जीवनदान दिए। पहला जीवनदान उन्हें चौथे ओवर की पहली गेंद पर मिला। वहीं, दूसरा जीवनदान 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिला। अंत में कोहली ने ही मुंबई से मैच छीन लिया। वह 82 रन बनाकर नाबाद रहे। अगर कोहली पहले आउट होते तो मैच का नतीजा बदल सकता था।