IND Inning
301/1 (29.2 ov)
Target: 406
Virat Kohli 16(8)*
Shubman Gill 169 (96)
IND need 105 runs in 20.4 remaining overs
{"_id":"6260599786282a2fc2218143","slug":"rcb-vs-lsg-kl-rahul-blamed-the-bowler-for-the-defeat-royal-challengers-bangalore-vs-lucknow-super-giants","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG: केएल राहुल ने हार का ठीकरा गेंदबाज के सिर फोड़ा, कहा- अतिरिक्त रन देना पड़ा महंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG: केएल राहुल ने हार का ठीकरा गेंदबाज के सिर फोड़ा, कहा- अतिरिक्त रन देना पड़ा महंगा
Thu, 21 Apr 2022 12:35 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:35 AM IST
सार
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 18 रन से मिली का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बेंगलोर को 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 18 रन से मिली का ठीकरा गेंदबाजों के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बेंगलोर को 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए। बेंगलोर के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फॉफ डुप्लेसी ने 96 रन की पारी खेल खराब शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ जोश हेजलवुड (4/25) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी।
राहुल ने मैच के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि पहले ओवर में दो विकेट लेकर उन्होंने अच्छी शुरुआत की, बावजूद इसके पावरप्ले में 50 रन (47 रन) बनाने दिए। उन्हें इससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्हें लगता है कि इस पिच पर 180 रन (181 रन) देकर उन्होंने 15 या 20 रन अतिरिक्त दिए। राहुल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी।
शुरुआती विकेट के बावजूद उनकी टीम बीच के ओवरों में दबाव नहीं बना पाई। साथ ही उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। जिस तरह फाफ ने आरसीबी के लिए किया। उन्हे लगता है कि शीर्ष तीन या चार बललेबाज में से एक को बड़ी पारी खेलने की जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।