फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs LSG IPL 2023 New Zealand commentator Simon Doull Slams Virat Kohli For Slow Approach To Half century

RCB vs LSG: न्यूजीलैंड के कमेंटेटर ने विराट कोहली पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- उन्हें सिर्फ रिकॉर्ड की चिंता

Tue, 11 Apr 2023 09:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Apr 2023 09:25 AM IST
सार

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की।

विज्ञापन
RCB vs LSG IPL 2023 New Zealand commentator Simon Doull Slams Virat Kohli For Slow Approach To Half century
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को आईपीएल के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में आरसीबी की ये दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। आरसीबी को इकलौती जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है। लखनऊ के खिलाफ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिली।
विज्ञापन


मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोहली को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता होती है। साइमन डूल ने कोहली के अर्धशतक का हवाला दिया। विराट ने एक समय 25 गेंद पर 42 रन बनाए थे। इसके बाद अगले आठ रन के लिए उन्होंने 10 गेंद लिए थे। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 35 गेंद पर अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

RCB vs LSG IPL 2023 New Zealand commentator Simon Doull Slams Virat Kohli For Slow Approach To Half century
विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
साइमन डूल ने क्या कहा?
साइमन डूल ने कमेंट्री करते हुए कहा, ''कोहली ने एक हाईस्पीड ट्रेन की तरह शुरुआत की। वह ताबड़तोड़ शॉट लगा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हथौड़ा चला रहे हो। बाद में 42 से 50 तक पहुंचने के लिए उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया। ऐसा लग रहा था कि वह अपने रिकॉर्ड के लिए चिंतित हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस खेल में इस चीज के लिए जगह है। आपको लगातार रन बनाने चाहिए, खासकर जब आपको पास काफी विकेट बचे हो।''

मैच में क्या हुआ?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई।

इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed