फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja To Captain Rajasthan Royals In IPL 2026 shares post

IPL 2026: क्या रवींद्र जडेजा बनेंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान? फ्रेंचाइजी के लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Jan 2026 10:55 PM IST
सार

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हैं और रवींद्र जडेजा का नाम सबसे आगे चल रहा है। फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया पोस्ट और जडेजा की वापसी ने फैंस के बीच उन्हें अगला कप्तान बनाए जाने की चर्चा को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja To Captain Rajasthan Royals In IPL 2026 shares post
रवींद्र जडेजा - फोटो : @rajasthanroyals

विस्तार

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संजू सैमसन के बाद टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसे लेकर फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच लगातार बहस चल रही है। जहां यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को संभावित विकल्प माना जा रहा था, वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी जोर-शोर से सामने आ रहा है। इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने अटकलों को और हवा दे दी है, जिससे फैंस एक बार फिर जडेजा को कप्तान बनाए जाने की संभावना पर चर्चा करने लगे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रेड के जरिए राजस्थान लौटे जडेजा
रवींद्र जडेजा आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं। इससे पहले वह 2008 और 2009 में भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। खास बात यह है कि 2008 में टीम की ऐतिहासिक खिताबी जीत में जडेजा टीम का हिस्सा थे।

बतौर कप्तान जडेजा का अनुभव
रवींद्र जडेजा आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक चार टीमों के लिए आईपीएल में खेला है। इनमें राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस शामिल हैं। 254 मैचों में जडेजा ने 3260 रन और 170 विकेट हासिल किए हैं। जडेजा ने आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। उस सीजन में उन्होंने आठ मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से सीएसके को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली। हालांकि, कप्तानी में उनका रिकॉर्ड साधारण रहा, लेकिन अनुभव और मैच जिताने की क्षमता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।
विज्ञापन

राजस्थान के आठवें कप्तान बन सकते हैं जडेजा
अगर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया जाता है, तो वह राजस्थान रॉयल्स के आठवें कप्तान होंगे। उनसे पहले शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन और रियान पराग टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान रॉयल्स अनुभव को तरजीह देते हुए रवींद्र जडेजा को आईपीएल 2026 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपता है या फिर टीम किसी युवा चेहरे पर भरोसा जताती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed