{"_id":"5713642f4f1c1bed1910fbd2","slug":"ravindra-jadeja-tie-to-knot-at-17th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा के हो गए 'सर' जडेजा, बारात में हुई फायरिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रीवा के हो गए 'सर' जडेजा, बारात में हुई फायरिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
रीवा के हो गए रविंद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर रविंद्र जडेजा ने आज रविवार को शानदार कार्यक्रम में रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे ले लिए, लेकिन उनके बारात निकलने के समय हुई फायरिंग ने थोड़ा विवाद पैदा कर दिया।
विज्ञापन
राजकोट में वह जब घोड़ी पर सवार होकर शादी के लिए निकले थे तो बारात में शामिल एक शख्स ने अचानक पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। उस अनजान शख्स ने ताबड़तोड़ 4 बार गोली दागी।
विज्ञापन
फिलहाल जडेजा ने रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
फायरिंग को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जडेजा ने इसी साल 5 फरवरी को गुजरात की इंजीनियर रीवा सोलंकी के साथ सगाई की थी। शादी के कारण ही जडेजा शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच नहीं खेल सके जिसमें उनकी टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी।
27 साल के जडेजा ने गुजरात में ही एक होटल में शादी से एक दिन पहले 16 अप्रैल को बैचलर पार्टी का आयोजन किया था।
शादी से एक दिन पहले संगीत सेरेमनी में तलवार भांजते दिखे थे जडेजा, देखिए वीडियो
#WATCH: Celebratory firing during Cricketer Ravindra Jadeja's wedding procession in Rajkot (Gujarat)https://t.co/GgsIzfCDkn
— ANI (@ANI_news) April 17, 2016