फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja speaks on IND vs AUS ODI series talks about ODI World Cup 2027 know details

Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाने से रवींद्र जडेजा मायूस? वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर कही ये बात

Sat, 11 Oct 2025 09:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 Oct 2025 09:58 PM IST
सार

जडेजा इस साल दिसंबर में 37 साल के हो जाएंगे। पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद वह टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में भारत के लिए खेलना और देश को खिताब दिलाना है।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja speaks on IND vs AUS ODI series talks about ODI World Cup 2027 know details
रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह न मिलना उनके लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। जडेजा ने साफ किया कि टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें इस फैसले की जानकारी पहले ही दे दी गई थी और संवाद पारदर्शी रहा। इस दौरान उन्होंने 2027 के वनडे विश्व कप में खेलने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं मिला मौका
जडेजा इस साल दिसंबर में 37 साल के हो जाएंगे। पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद वह टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप में भारत के लिए खेलना और देश को खिताब दिलाना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने कहा, 'सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है। मैं जरूर खेलना चाहता हूं। टीम मैनेजमेंट, सेलेक्टर्स, कोच और कप्तान की अपनी सोच होती है। उन्होंने मुझसे बात की थी, इसलिए स्क्वॉड आने के बाद मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। यह अच्छी बात है कि उन्होंने मेरे न चुने जाने की वजह बताई।'

जडेजा ने आगे कहा, 'जब भी मुझे मौका मिलेगा, मैं वही प्रदर्शन करूंगा जो वर्षों से करता आया हूं। अगर मुझे आने वाले वनडे मैचों और विश्व कप में खेलने का मौका मिलता है और मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा रहेगा। विश्व कप जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। पिछली बार हम बहुत करीब थे, अगली बार हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरकर ने क्या कहा था?
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में पांच बदलाव किए गए हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने भी यह स्पष्ट किया कि जडेजा अभी भी टीम की वनडे योजनाओं का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा था, 'जडेजा शानदार खिलाड़ी हैं और हमारे प्लान में हैं। ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में दो लेफ्ट-आर्म स्पिनरों को ले जाना संभव नहीं था। इसलिए इस बार हमने वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को चुना है। यह सिर्फ टीम संतुलन का मामला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

अब तक 204 वनडे खेल चुके जडेजा ने 231 विकेट और 2806 रन बनाए हैं। पिछली बार उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (यूएई) में भारत के लिए वनडे मुकाबला खेलते देखा गया था। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मुकाबले 19, 23 और 25 अक्तूबर को खेले जाएंगे, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed