फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravindra jadeja on path of best all-rounder

बेस्ट आलराउंडर बनने की राह पर जडेजा

Sun, 20 Jan 2013 06:37 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Sun, 20 Jan 2013 06:37 PM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja on path of best all-rounder

बाएं हाथ के मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज रविंद्र जडेजा टीम इंडिया का बेस्ट आलराउंडर बनने की राह पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में उन्होंने बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी अपने दमखम साबित कर दिखाया है। बाएं हाथ के इस स्पिनर की खासियत उसकी एक्यूरेसी है और फील्डिंग के दौरान उनके थ्रो करने का स्टाइल भी कमाल का है।

विज्ञापन


मौजूदा सीरीज के आंकड़ें को देखें तो जडेजा ने अब तक तीन मैचों में बल्लेबाजी की है और उन्होंने 68.00 की औसत से रन बनाए हैं। उनके नाम एक पचासा है। औसत के लिहाज से वह अब तक सभी भारतीय बल्लेबाजों में नंबर वन हैं।
विज्ञापन


उनके बाद विराट कोहली का स्थान है, जिन्होंने तीन मैचों में 64.50 की औसत से कुल 129 रन बनाए हैं। जडेजा ने पूरी सीरीज के दौरान अब तक कुल 8 चौके और दो छक्के उड़ा चुके हैं। गेंदबाजी में वह दोनों की टीमों में जेम्स ट्रेडवेल के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा ने तीन मैचों में 3.30 की इकोनोमी रेट से कुल पांच विकेट झटक चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वन-डे में 19 रन देकर तीन विकेट उनका इस सीरीज में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इकोनोमी रेट के लिहाजा से वह भारतीय गेंदबाजों में सुरेश रैना के बाद दूसरे नंबर पर है। रैना ने 3.16 की इकोनोमी रेट से दो विकेट झटके हैं।

जडेजा कोच्चि में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वन-डे मुकाबले में अपने आलराउंड प्रदर्शन के आधार पर 'मैन ऑफ द मैच' रहे। यह मैच भारत 127 रन से जीता। जडेजा ने इस मैच में 7 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके और 61 रन की नाबाद पारी उस समय खेली जब भारत का स्कोर पर 174 रन पर पांच विकेट था और भारत को एक बड़ी साझेदारी की दरकार थी।

ऐसे में जडेजा ने कप्तान धोनी के साथ छठवें विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी निभाई। लिहाजा अगर वह अपने इस प्रदर्शन को लगातार जारी रखें तो वह आने वाले समय में एक बेहतर आलराउंडर के रूप में खुद को स्थापित कर सकते हैं।


जडेजा की काट ढूंढनी होगी: इंग्लैंड
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने भी कहा कि अगले दो मुकाबलों में हमें वापसी के लिए भारतीय लेफ्ट स्पिनर रविंद्र जडेजा की काट तलाशनी होगी। भारत के हाथों लगातार दूसरी बार हार का सामना करने वाले कुक ने कहा, ‘यह सच है कि पिछले दो मैचों में जडेजा का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा था लेकिन यदि हमें वाकई अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा हासिल करना है तो हमें राजकोट मैच की ओर देखना होगा जहां हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed