{"_id":"5efc559577ed5f381a699ce3","slug":"ravindra-jadeja-names-most-valuable-indian-test-player-in-the-21st-century-wisden-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"21वीं सदी के सबसे उपयोगी भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बने रवींद्र जडेजा, विराट-रोहित सबको पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
21वीं सदी के सबसे उपयोगी भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बने रवींद्र जडेजा, विराट-रोहित सबको पछाड़ा
Wed, 01 Jul 2020 02:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
रविन्द्र जडेजा
- फोटो : social media
आक्रामक हरफनमौला रवींद्र जडेजा को विजडन मैगजीन ने 21वीं सदी का भारत का सबसे उपयोगी टेस्ट खिलाड़ी चुना है। जड़ेजा को 97.3 एमवीपी रेटिंग मिली है और वह दुनिया के दूसरे सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने हैं। पहले स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं।
विज्ञापन
जडेजा ने कहा, 'भारत के लिए खेलना एक सपना था और सबसे उपयोगी खिलाड़ी का सम्मान मिलना गर्व की बात है। मैं अपने प्रशंसकों, साथी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को उनके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन
जड़ेजा ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से 49 टेस्ट खेलकर 1869 रन बनाए जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, उन्होंने 213 टेस्ट विकेट भी लिए हैं। क्रिकविज के विश्लेषण के मुताबिक दुनिया के हर क्रिकेटर को मैच में उनके योगदान के आधार पर ‘एमवीपी रेटिंग’ दी जाती है।
विज्ञापन
क्रिकविज के फ्रेडी विल्डे ने कहा, 'जडेजा का नाम देखकर हैरानी हुई होगी। वह तो टेस्ट टीम का नियमित सदस्य भी नहीं है, उसने हालांकि जब भी खेला है, मैच में उसका योगदान जबरदस्त रहा है, उसका बल्लेबाजी और गेंदबाजी औसत 10.62 रन इस सदी में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है, उसने एक हजार से अधिक रन बनाए और 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं।'