{"_id":"5bf4809ebdec22696720ef6e","slug":"ravindra-jadeja-met-with-pm-modi-along-with-his-wife-rivaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, पत्नी रिवाबा भी साथ आई नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, पत्नी रिवाबा भी साथ आई नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा से मुलाकात की। मोदी ने बैठक के बाद इस जोड़े के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की। मोदी ने ट्वीट किया, 'जाने माने क्रिकेटर रविंद्र सिंह जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा के साथ शानदार बातचीत हुई।'
विज्ञापन
इस दौरान जडेजा ने फूलों का गुलदस्ता देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। गौरतलब है कि कुछ समय पहले विवादित संगठन राजपूत करणी सेना ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा को अपनी गुजरात ईकाई की महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा ने इसकी घोषणा की थी। वहीं जडेजा की बात करें तो उन्हें 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
Had a wonderful interaction with noted cricket player Ravindrasinh Jadeja and his wife, Rivaba. @imjadeja pic.twitter.com/Yrn4XOdPaz
— Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2018