धोनी नहीं यह हैं अश्विन की नजर में सर्वश्रेष्ठ कप्तान, बताया कैसे भर देते हैं सभी में जीत का जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ में जमकर पुल बांधे हैं। विराट की कप्तानी को लेकर अश्विन ने कहा, 'एक कप्तान होने के नाते वह हमेशा जीत के इरादे से मैदान पर उतरते हैं। मैदान पर उनकी सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज से टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी बढ़ावा मिलता है।' इसी वजह से वह इस खेल के बेस्ट कैप्टन माने जाते हैं।
बता दें कि आईपीएल में अश्विन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। इतना ही नहीं टीम इंडिया में उनकी एंट्री भी उस वक्त हुई थी, जब टीम की कमान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। इसके बावजूद उन्होंने कभी धोनी की प्रशंसा इतनी बढ़-चढ़कर नहीं की।
विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु और गुजरात के बीच खेले गए ओपनिंग मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विन ने कहा, 'विराट कोहली अब क्रिकेट के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिने जाने लगे हैं।' वह हमेशा जीत की मानसिकता के साथ मैदान पर खेलते हैं। उन्हें देखकर लगता है जैसे उनके शरीर में नकारात्मकता का कोई भाव ही नहीं है। वह खिलाड़ियों से हमेशा जीत के बारे में बात करते हैं, न कि स्थितियों से बचने के बारे में।
ओवरसीज में विराट पहली बार फुल-टाइम कैप्टन की भूमिका अदा कर रहे हैं। द. अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज का अश्विन भी हिस्सा थे। इस दौरान अश्विन ने विराट में एक बेहतर कप्तान होने के सभी गुणों को महसूस किया। टीम इंडिया बेशक यह सीरीज 2-1 से हार गई, लेकिन इस सीरीज में विराट ने इच्छा के मुताबिक वह सब कुछ हासिल किया जिसकी टीम को जरूरत थी।
अश्विन ने बताया कि ओवरसीज में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दी। मैंने पहले दोनों टेस्ट में टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की। हालांकि मेरे औसत प्रदर्शन के मुकाबले मुझे कुछ विकेट और लेने चाहिए थे। इस सीरीज में मुझसे कुछ अहम कैच भी ड्रॉप हुए, जो कि खेल का ही एक हिस्सा है। इसके बावजूद टीम इंडिया आखिरी टेस्ट में अफ्रीकी टीम को हराने में सफल हुई।