{"_id":"68d14376b39d6cebdf07a5e1","slug":"ravichandran-ashwin-praise-abhishek-sharma-knock-against-pakistan-says-he-will-blow-the-cricketing-world-apart-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashwin-Abhishek: अश्विन को भरोसा, सीमित ओवर क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनेंगे अभिषेक; जमकर सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin-Abhishek: अश्विन को भरोसा, सीमित ओवर क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनेंगे अभिषेक; जमकर सराहा
Mon, 22 Sep 2025 06:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:11 PM IST
सार
अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे थे। उन्होंने हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस तिलिस्म को भी तोड़ा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ दी है। अभिषेक की पारी देखकर पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके। अश्विन ने भरोसा जताया कि अश्विन भविष्य में सीमित ओवर क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनेंगे।
विज्ञापन
अभिषेक की दमदार पारी से भारत ने पाकिस्तान को हराया
अभिषेक की 39 गेंद पर 74 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने रविवार को एशिया कप के सुपर चार चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को आसानी से छह विकेट से मात दी। अभिषेक ने इस पारी में धैर्य और आक्रमण का शानदार मिश्रण दिखाते हुए कमाल के शॉट लगाए। अभिषेक मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे थे। उन्होंने हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ इस तिलिस्म को भी तोड़ा और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह अभिषेक शर्मा का आगमन नहीं है। यह तो बस शुरुआत है। उसने अभी-अभी शुरू किया है और उसका भविष्य बहुत लंबा है। वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने जा रहा है।

अश्विन बोले- युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे अभिषेक
अश्विन ने 23 साल के अभिषेक की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने गुरु युवराज सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, यह बात लिख लीजिए। उनमें बहुत क्षमता है। जिस तरह से युवराज सिंह सीमित ओवरों में भारत के लिए सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, अभिषेक के पास भी सीमित ओवरों के प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की क्षमता है। वह उस स्तर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुझे लगता है कि वह युवराज की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वह एक अद्भुत प्रतिभा हैं।

अभिषेक ने पारी के आठवें ओवर में सैम अयूब के खिलाफ महान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट जैसे स्ट्रोक के साथ चौका जड़ा। अश्विन ने कहा, अभिषेक शर्मा ने धोनी की तरह हेलीकॉप्टर कवर ड्राइव मारा। हर कोई उनके पांच छक्कों की बात करेगा, लेकिन मैं इस कवर ड्राइव के बारे में बात करना चाहता हूं, क्योंकि यह काफी दिलकश शॉट था।