{"_id":"62b0c7e07863ca5f5401ef9c","slug":"ravichandran-ashwin-missed-plane-to-england-after-testing-positive-for-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Tour of England: कोरोना की चपेट में आए अश्विन, टीम के साथ नहीं जा सके इंग्लैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Tour of England: कोरोना की चपेट में आए अश्विन, टीम के साथ नहीं जा सके इंग्लैंड
Tue, 21 Jun 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:47 AM IST
सार
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अश्विन टीम के साथ ब्रिटेन नहीं गए हैं क्योंकि जाने से पहले उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें वह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस कारण वह पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लेंड रवाना हुए अपने टीम के साथियों के साथ नहीं जा सके हैं। बीसीसीआई ने जानकारी दी कि अश्विन फिलहाल क्वारंटाइन में हैं और सभी प्रोटोकॉल आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद ही टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि अश्विन टीम के साथ ब्रिटेन नहीं गए हैं क्योंकि जाने से पहले उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें वह संक्रमित पाए गए। लेकिन हमें उम्मीद है कि वह एक जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी 16 जून को लंदन पहुंच चुके थे। वहीं, रोहित 18 जून को लंदन पहुंचे थे। अब सभी खिलाड़ी लीसेस्टर पहुंच चुके हैं। यहां टीम इंडिया 24 जून से काउंटी टीम लीसेस्टर के खिलाफ चार दिवसीय वार्म अप मैच खेलेगी। कोच द्रविड़, श्रेयस और पंत सोमवार को लीसेस्टर पहुंचे।
विज्ञापन