फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: अश्विन के ताज में सजा एक और नगीना, कुंबले-बेदी सरीखे दिग्गजों को पछाड़ा

Sat, 26 Dec 2020 11:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Dec 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin created record in australia, becomes Indian spinners with most three wickets in Australia in Tests
आर अश्विन - फोटो : ट्विटर

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एक बार फिर से जूझते दिखे। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रहाणे ने अश्विन को पहले सत्र में जल्दी ही गेंदबाजी पर लगा दिया। 34 वर्षीय गेंदबाज ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और टीम को शुरुआती ओवरों में ही बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहली पारी में एक बार फिर से तीन विकेट अपने नाम किया।

Ravichandran Ashwin created record in australia, becomes Indian spinners with most three wickets in Australia in Tests
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। वह अब ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बार तीन विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आठवीं बार यह उपलब्धि हासिल की जबकि कुंबले ने सात बार यह कारनामा किया था। 

Ravichandran Ashwin created record in australia, becomes Indian spinners with most three wickets in Australia in Tests
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

अश्विन ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन के खेल के पहले सत्र में ही 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू वेड को 30 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद वह यहीं नहीं रुके और दो ओवर के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ को सीरीज में दूसरी बार अपना शिकार बनाया। उन्होंने स्मिथ को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर शून्य पर आउट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin created record in australia, becomes Indian spinners with most three wickets in Australia in Tests
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर

अश्विन एक बार फिर से नए सत्र में लौटे और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन को हनुमा विहारी के हाथों कैच करवाकर अपना तीसरा विकेट झटका। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पेन इस पारी में 13 रन ही बना पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed