टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए चली आ रही रस्साकशी आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हुई। टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर एक बार फिर रवि शास्त्री को चुना गया है। मुंबई में शुक्रवार शाम तकरीबन सबा छह बजे शुरू हुई प्रेस कांफ्रेंस में कपिल देव की अगुआई वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इसकी घोषणा की।
इन पांच दिग्ग्जों से थी रवि शास्त्री की सीधी टक्कर, जानिए कैसे पड़े सभी पर भारी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉम मूडी
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी टीम इंडिया के कोच पद के लिए दावेदारी पेश की थी। श्रीलंका को अपनी कोचिंग में साल 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचाने वाले 53 वर्षीय मूडी साल 2012 से आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हैं। उनकी कोचिंग में ही हैदराबाद टीम 2016 में चैंपियन बनी। मूडी तकनीकी रूप से बेहद मजबूत हैं साथ ही एक प्लेयर और कोच के रूप में उनके पास लंबा अनुभव है।
माइक हेसन
न्यूजीलैंड के माइक हेसन ने हाल ही में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब से नाता तोड़ने का एलान किया था। हेसन छह साल तक कीवी टीम के भी कोच रहे जब 2015 में टीम विश्व कप फाइनल में पहुंची। हेसन के पास भी कोचिंग का लंबा अनुभव है। हालांकि, 44 वर्षीय हेसन ने एक भी अतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
लालचंद राजपूत
पूर्व लालचंद राजपूत पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। इस साल मई से राजपूत जिम्बाब्वे टीम की कोचिंग कर रहे थे। राजनीति दखलअंदाजी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले वह अफगानिस्तान टीम के भी को रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जब भारतीय टीम ने साल 2007 में पहला आईसीसी वर्ल्ड टी20 जीता, और फिर जब टीम ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया में ट्राएंगुलर सीबी सीरीज जीती, तब राजपूत टीम के मैनेजर थे।
रॉबिन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन पहले भी टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। 55 साल के रॉबिन 2007 से लेकर 2009 तक टीम के फील्डिंग कोच थे। भारत ने जब महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पहला टी-20 विश्व कप जीता था तब वह स्टाफ टीम का हिस्सा थे। रॉबिन आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को भी कोचिंग दे चुके हैं।