{"_id":"5a6602d64f1c1b92268b5d79","slug":"ravi-shastri-support-team-mangement-decision-to-avoid-ajinkya-rahane-for-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहाणे को लेकर शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं दिया दोनों टेस्ट में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहाणे को लेकर शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों नहीं दिया दोनों टेस्ट में मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने अजिंक्य रहाणे को पहले दो टेस्ट में जगह न देने पर सफाई दी है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसला का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि मौजूदा हालातों में इनफॉर्म बल्लेबाज रोहित शर्मा ज्यादा बेहतर विकल्प थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से ओवसीज की पिचों पर रहाणे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, इसके बावजूद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को केप टाउन और सेंचुरियन टेस्ट से बाहर रखा गया। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह सीमित ओवर्स के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज रोहित शर्मा को खिलाया था। हालांकि द. दक्षिण अफ्रीका के पेस अटैक के आगे रोहित से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी वैसा कुछ देखने को मिला नहीं।
विज्ञापन
इसके बाद आलोचकों ने टीम में रहाणे की जगह रोहित को खिलाने पर सख्त आपत्ति जताते हुए टीम मैनेजमेंट और कोच रवि शास्त्री को आड़े हाथों लिया। इस पर शास्त्री ने कहा, 'यदि अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट में खेलते और अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहते तो भी यही सवाल उठाया जाता कि रोहित को इनफॉर्म होते हुए भी बाहर क्यों बिठाए रखा। प्लेइंग 11 में रोहित को रखा गया तो उनके प्रदर्शन से नाखुश लोग अभी भी वही सवा पूछ रहे हैं। शास्त्री ने कहा टीम मैनेजमेंट ने रोहित की फॉर्म और ओवरसीज में कंडीशन को परखने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय गेंदबाजों के बारे में बोलते हुए शास्त्री ने कहा, 'तेज गेंदबाजों पर भी यही बात समान रूप से लागू होती है। हमारे पास बेहतर विकल्प हैं, लेकिन किसी भी बड़े विदेशी दौरे पर टीम मैनेजमेंट को खिलाड़ी के फॉर्म और ओवरसीज में कंडीशन को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना पड़ता है।'