फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri said about virat kohli

शास्त्री बोले, धोनी को कप्तानी से करो आउट, कोहली को इन

Tue, 31 May 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri said about virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टीम डायरेक्टर का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की जगह विराट कोहली को कमान सौंप देनी चाहिए। दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में धोनी के संन्यास के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी तो कोहली पहले से ही संभाल रहे हैं।

विज्ञापन


एक निजी चैनल के लिए हुई बातचीत में शास्त्री ने कहा कि यह सही समय है कि जब राष्ट्रीय चयन समिति को कोहली को तीनों फारमेट में कप्तान बना देना चाहिए। साथ ही उनका यह भी मानना है कि एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी उपयोगी हैं और उम्मीद जताई कि वह कोहली की कप्तानी में भी खेलना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री के अनुसार हमें पिछले तीन सालों के प्रदर्शन को देखना चाहिए। हम विश्व कप में बड़ी सफलताएं हासिल नहीं कर सके। हमें चिंतन करना चाहिए। धोनी अभी भी एक खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैं और मेरी नजर में यह समय है कि जब धोनी को खेल का ज्यादा लुत्फ उठाना चाहिए। फिर यह भी देखना चाहिए कि आपके पास एक खिलाड़ी और भी है जो पिछले कई सालों से कप्तान के रूप में पल्लिवत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट से संन्यास लेने से भी धोनी को कैरियर में खास मदद नहीं मिली है। धोनी के नेतृत्व में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली। इससे पहले भारत पचास ओवरों के विश्व कप में अपना खिताब बचाने में असफल रही। टीम सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन मेजबान और बाद में चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया से हार गई।

नहीं दिखा धोनी का जादू

ravi shastri said about virat kohli

हालांकि इस दौरान कप्तान के रूप में धोनी ने टी-20 में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने के अलावा एशिया कप भी जीता लेकिन अपनी मेजबानी में हुए टी-20 विश्व कप में धोनी एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर विफल रहे। टी-20 विश्व कप में यह कोहली की बल्लेबाजी थी जिसके दम पर भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची लेकिन वेस्टइंडीज से पराजित हो गई।

यही नहीं आईपीएल-9 में भी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान के तौर पर धोनी प्रभाव नहीं छोड़ सके और टीम निचले सातवें पायदान पर रही। जबकि विराट कोहली ने आईपीएल-9 में 973 रन बनाए जिसमें रिकॉर्ड चार शतक शामिल थे। 27 साल के विराट की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम उपविजेता बनी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed