{"_id":"596862324f1c1bf1738b4a25","slug":"ravi-shastri-may-appoint-consultants-for-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनेंगे शास्त्री, जहीर-द्रविड़ हो सकते हैं बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनेंगे शास्त्री, जहीर-द्रविड़ हो सकते हैं बाहर
amarujala.com- Presented By- मोहित
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के नए कोच नियुक्त हुए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुन सकते हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया है कि शास्त्री अपना सपोर्टिंग स्टाफ चुनने का निर्णय खुद कर सकते हैं। जिससे यह भी साफ हो गया कि कंसल्टेंट के तौर पर जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति नहीं है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति द्वारा सहायक कोचों (जहीर और राहुल) की नियुक्ति पर सीएसी ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर पीछे हटती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएजी और प्रशासनिक समिति के हेड विनोद राय के दबाव में बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इन बदलावों को सबके सामने रखा। उनका मत था कि सीओए को सिर्फ कोच चुनना था न कि सपोर्टिंग स्टॉफ।
विज्ञापन
बोर्ड ने यह भी बताया कि 'शास्त्री की प्रेजेंटेशन से वह बेहद प्रभावित थे इसी के आधार पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई। सहायक कोच के बारे में भी उनसे बातचीत हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि टीम के दौरों के दौरान बैटिंग और बॉलिंग कोच की नियुक्ति जरूरत के मुताबिक होगी।'
विज्ञापन