फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler

भारत बनाम श्रीलंका: आलोचनाओं को पीछे छोड़ प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाई नई पहचान, मोर्कल ने बांधे तारीफों के पुल

Tue, 25 Aug 2026 09:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2026 09:14 PM IST
सार

प्रसिद्ध कृष्णा ने आलोचनाओं और बाहरी दबाव को नजरअंदाज कर अपने खेल पर फोकस किया है। मोर्ने मोर्कल ने उनकी मेहनत, रफ्तार और उछाल की तारीफ करते हुए उन्हें विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया।

विज्ञापन
IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन प्रसिद्ध ने 14 ओवर की कड़ी मेहनत वाली स्पेल में तीन विकेट लेकर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की। उनके प्रदर्शन से प्रभावित मोर्केल ने कहा कि प्रसिद्ध ने बाहरी आलोचनाओं को नजरअंदाज कर अपने खेल पर ध्यान दिया और अब वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज के रूप में विकसित हो चुके हैं।
विज्ञापन

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
आलोचनाओं के बीच खुद पर रखा भरोसा
दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्कल ने कहा कि प्रसिद्ध के प्रदर्शन ने उनके चरित्र को दिखाया है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज पर मीडिया और कमेंटेटरों की लगातार नजर रहती है, लेकिन उन्होंने इन सभी आवाजों के बीच अपना ध्यान क्रिकेट पर बनाए रखा। मोर्ने मोर्कल के मुताबिक, प्रसिद्ध के खेल में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि उन्होंने बाहरी टिप्पणियों और दबाव को खुद पर हावी होने देना बंद कर दिया है। अब वह अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
'प्रशंसकों को प्रभावित करने का दबाव'
मोर्ने मोर्कल ने कहा कि भारतीय टीम के माहौल में आने के बाद खिलाड़ी पर करोड़ों प्रशंसकों को प्रभावित करने का दबाव होता है। हर गेंद, हर मूवमेंट और हर प्रदर्शन का विश्लेषण किया जाता है। ऐसे में खिलाड़ी कई बार इन चीजों से लड़ने की कोशिश करने लगता है। हालांकि, प्रसिद्ध ने इस मानसिक दबाव को पीछे छोड़ते हुए अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया है। मोर्केल ने कहा कि टीम को हमेशा उनकी क्षमता पर भरोसा रहा है।
विज्ञापन

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
मेहनती और खेल के बड़े विद्यार्थी हैं प्रसिद्ध
मोर्ने मोर्कल ने प्रसिद्ध की मेहनत और तैयारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध बेहद मेहनती खिलाड़ी हैं और मैच से पहले विपक्षी टीम के बारे में काफी रिसर्च करते हैं। उन्होंने कहा, 'वह खेल के बहुत बड़े विद्यार्थी हैं। उन्हें इस तरह बढ़ते और एक विश्व स्तरीय गेंदबाज के रूप में विकसित होते देखना शानदार है।' मोर्ने मोर्कल का मानना है कि प्रसिद्ध में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक खेलने की क्षमता और प्रतिभा मौजूद है।

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
तेज गति और अतिरिक्त उछाल है बड़ी ताकत
मोर्ने मोर्कल ने बताया कि प्रसिद्ध की अतिरिक्त गति और उछाल उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है। ऐसे गेंदबाज के लिए परिस्थितियां अनुकूल न होने पर भी कुछ नया पैदा करने की कोशिश करना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि टीम प्रसिद्ध को मैच के ऐसे चरणों में इस्तेमाल करना चाहती है जहां जोखिम ज्यादा हो सकता है, लेकिन विकेट मिलने का इनाम भी बड़ा हो।

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
इंग्लैंड दौरे का भी किया जिक्र
प्रसिद्ध के कभी-कभी ज्यादा रन खर्च करने के सवाल पर मोर्कल ने 2025 के इंग्लैंड दौरे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उस समय टीम ने प्रसिद्ध को एक खास भूमिका निभाने के लिए कहा था। कई बार परिणाम उनके पक्ष में नहीं गए, लेकिन पूरी टीम उनके साथ खड़ी रही। मोर्ने मोर्कल के अनुसार, ऐसी भूमिका आसान नहीं होती और कई बार गेंदबाज को मुश्किल काम करना पड़ता है। टीम का काम होता है कि मैच के बाद उसके साथ बैठकर उसकी चिंताओं और सवालों पर चर्चा करे और उसे स्पष्टता तथा आत्मविश्वास दे।

IND VS SL: Morne Morkel says Prasidh Krishna has developed into a world-class bowler
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : PTI
फुलर लेंथ पर भी हुआ सुधार
मोर्ने मोर्कल ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्षों में प्रसिद्ध के खेल में लगातार विकास हुआ है। अब वह पहले की तुलना में फुलर लेंथ पर अधिक निरंतरता के साथ गेंदबाजी कर पा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन उनका 3/47 का प्रदर्शन इसी सुधार की एक झलक रहा। मोर्कल के मुताबिक, प्रसिद्ध का मौजूदा प्रदर्शन टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है और उनके पास आने वाले समय में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने की पूरी क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed