फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bharath Arun finds backing from Ravi Shastri as Bowling Coach of team india

कोच नियुक्त होते ही शास्त्री ने BCCI के सामने रखी नई शर्त!

Thu, 13 Jul 2017 10:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 13 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
 Bharath Arun finds backing from Ravi Shastri as Bowling Coach of team india
भरत अरुण
बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने टीम इंडिया रवि शास्त्री को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त करने का साथ-साथ जहीर खान को गेंदबाजी कोच और राहुल द्रविड़ को बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। लेकिन बोर्ड के इस निर्णय से शास्त्री खुश नहीं हैं और वह इसमें कुछ सुधार चाहते हैं। शास्त्री ने बोर्ड के सामने एक नई शर्त रख दी है। 
विज्ञापन


शास्त्री चाहते हैं कि टीम इंडिया के वर्तमान बॉलिंग कोच भरत अरुण अपने पद पर बने रहें। उनका मानना है कि भरत फुल टाइम कोच के रूप में काम करते रहें और टीम में जहीर खान के सहयोगी की भूमिका अदा करें। शास्त्री का मानना है कि टीम की गेंदबाजी में सुधार के लिए जहीर जो योजनाएं बनाएं उस ब्लू प्रिंट को इंम्पलीमेंट करने में मुख्य भूमिका अदा करें।
विज्ञापन


ये स्थिति जहीर खान की बतौर कोच उपलब्धता के कारण बनी है। जहीर खान ने बीसीसीआई के सामने यह बात पूरी तरह स्पष्ट कर दी है कि वो बतौर बॉलिंग कोच टीम के साथ 100 दिन से ज्यादा नहीं जुड़े रहना चाहते हैं। जहीर खान और बोर्ड के बीच अभी एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं उनके साथ बातचीत जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि शास्त्री जहीर खान का पूरा सम्मान करते हैं लेकिन उनका मानना है कि एक फुट टाइम बॉलिंग कोच की जरूरत है। जहीर को गेंदबाजों के लिए रोडमैप तैयार करने दें इस रोड मैप को इम्पलीमेंट करने में अरुण की भूमिका अहम होगी। इस बात की पूरी संभावना है कि रवि शास्त्री शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति के से बात कर अपना पक्ष रखें। 


ऐसे भी बीसीसीआई ने पहले से व्यंकटेश प्रसाद का नाम स्टैंडबाई के रूप में रखा है। व्यंकटेश प्रसाद की एक ही कमी है कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में युवा तेज गेंदबाजों को मध्यम और धीमी गति के गेंदबाजों में तब्दील कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed