{"_id":"4f596bdc-c53d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rauf-left-his-bag-at-airport-on-going-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक भागते वक्त एयरपोर्ट पर ही बैग छोड़ गए रउफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक भागते वक्त एयरपोर्ट पर ही बैग छोड़ गए रउफ
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल-6 के स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
पुलिस को एयरपोर्ट से पाकिस्तान के अंपायर असद रउफ का बैग मिला है, जिसमें महंगी जीन्स और महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक रउफ पाकिस्तान भागते वक्त अपना बैग एयरपोर्ट पर छोड़ गए थे। पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों के फंसने के बाद पाक अंपायर असद रउफ का नाम भी सामने आया था। लेकिन इससे पहले कि पुलिस रउफ तक पहुंचती, वे पाकिस्तान भाग गए।