{"_id":"a287de3a-dd8c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rauf-bowden-dropped-from-icc-elite-umpires-s-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC के एलीट पैनल से रऊफ और बोडेन की हो गई विदाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC के एलीट पैनल से रऊफ और बोडेन की हो गई विदाई
नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jun 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 में सट्टेबाजी के आरोपों में फंसे पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ तथा मैदान पर अपने खास अंदाज के लिए प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के बिली बोडेन को आईसीसी ने अंपायरों के अपने एलीट पैनल से हटा दिया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने अंपायरों की वार्षिक समीक्षा के बाद रऊफ और बोडेन को हटाने का फैसला लिया।
हालांकि इस 12 सदस्यीय एलीट पैनल में एक भी भारतीय अंपायर शामिल नहीं है।
इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और ऑस्ट्रेलिया के पॉल रिफेल को इन दोनों की जगह शामिल किया गया है और वे एक जुलाई से शुरू होने जा रहे 2013-14 सत्र से अपना कार्यभार संभालेंगे। दोनों ही पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने मई में आईसीसी ने रऊफ को चैंपियंस ट्रॉफी से हटा दिया था क्योंकि उस समय ऐसी खबरें आ रही थी कि आईपीएल में फिक्सिंग में शामिल हो सकते हैं और मुंबई पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
हालांकि आईसीसी ने यह साफ किया कि रऊफ को हटाने के फैसले के पीछे आईपीएल में फिक्सिंग विवाद कारण नहीं है।
आईसीसी अंपायर चयनकर्ता पैनल के चेयरमैन ज्योफ एलरडाइस ने कहा, ‘रऊफ को हटाने के पीछे आईपीएल 6 सट्टेबाजी में उनका नाम आना वजह नहीं हैं। हमने पिछले 12 महीनों के दौरान अंपायरों के पूरे प्रदर्शन को देखने के बाद यह फैसला लिया है। इसी के बाद निर्णय किया गया कि 2013-14 का करार किसे दिया जाए।’
उन्होंने आगे कहा, ‘रिचर्ड और पॉल को एलीट पैनल में शामिल किया जाना शानदार है। लेकिन यहां यह भी जरूरी है कि रऊफ और बोडेन ने लंबे समय तक शानदार योगदान दिया और उनका काम काबिलेतारीफ रहा है।’
रऊफ 2006 में एलीट पैनल में शामिल किए गए और उन्होंने 48 टेस्ट, 98 वनडे और 23 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की। जबकि बोडेन 2003 में पैनल का हिस्सा बने और उन्होंने 75 टेस्ट, 181 वनडे और 19 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की।
न्यूजीलैंड के अंपायर बोडेन अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं।