फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rankeem Cornwall 140 kg in Windies Test squad play against India 

रहकीम कॉर्नवाल: 140 किलो वजनी और 6'6" लंबे इस कैरेबियाई तूफान से टकराएगी टीम इंडिया

Sat, 10 Aug 2019 08:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Rankeem Cornwall 140 kg in Windies Test squad play against India 
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जिसका वजन सुनकर आप वाकई हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


जी हां, हम बता कर रहे हैं विंडीज के 26 वर्षीय ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल की। कॉर्नवाल की लंबाई 6 फीट 5 इंच है और उनका वजन 140 किलोग्राम है। कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर विंडीज में उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। कॉर्नवाल को टीम के अनुभवी क्रिकेटर क्रिस गेल के बदले टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अगर रहकीम कॉर्नवॉल को टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिलता है तो एक इतिहास लिख देंगे। यह इसलिए क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कोई खिलाड़ी 120 किलोग्राम के वजन से ज्यादा कभी नहीं खेला है।

क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी के तौर पर बरमूडा के खिलाड़ी ड्वेन लेवेरोक का नाम है, जिन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में क्रिकेट खेला था। उस दौरान उनका वजन 127 किलो ग्राम था। 

रहकीम कॉर्नवॉल अभी तक घरेलू क्रिकेट और टी-20 लीग्स में नजर आए हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप में लिवार्ड आइसलैंड हरिकेन्स और वेस्टइंडीज 'ए' के लिए प्रथम श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। वह 55 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 2224 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे इन 55 मैचों में 260 विकेट भी चटका चुके हैं।

इसके अलावा लिस्ट ए मैचों में भी कॉर्नवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 48 मैच में 32.63 की औसत से 1240 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और चार शतक लगाए। कॉर्नवाल के नाम लिस्ट ए में 56 विकेट भी हैं। कॉर्नवाल ने भारत ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए और 4 विकेट भी लिए।

मालूम हो कि कॉर्नवॉल ने जुलाई 2015 में बोर्ड प्रेसिंडेंट इलेवन के लिए खेलते हुए टीम इंडिया को काफी परेशान किया था। अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से रहकीम कॉर्नवॉल ने इस अभ्यास मैच में पांच विकेट झटके थे, जिसमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का विकेट शामिल था। 

बता दें कि 13 सदस्यीय टीम में चोटिल अल्जारी जोसेफ और जोमेल वारिकन को शामिल नहीं किया गया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला पहला टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से 3 सितंबर तक खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed