{"_id":"778407665f7f9a0ccfade9141127af0f","slug":"ranji-tropy-delhi-vs-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों ही पारियों में फेल हो गए युवराज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दोनों ही पारियों में फेल हो गए युवराज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी ग्रुप के एक हाई-वोल्टेज मुकाबले में जहां प्रशंसक बल्लेबाजों की जंग देखना चाहते थे वहीं गेंदबाजों ने मैच को बेहद रोमांचक मोड़ पर ला दिया है।
विज्ञापन
पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पंजाब की टीम ने तीन विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं। दिल्ली से पहली पारी के आधार पर 76 रन से पिछड़ने के बाद पंजाब की अब 101 रनों की बढ़त हो चुकी है।
विज्ञापन
जीवनजोत सिंह 105 और मंदीप सिंह 29 रन बनाकर बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी में खाता खोले बगैर ही आउट होने वाले दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह दूसरी पारी में भी असफल रहे और चार रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
कोहली शतक से चूके और कई रिकॉर्ड बनने से रह गए
इससे पहले मैच के पहले दिन दिल्ली ने तेज गेंदबाजों आशीष नेहरा के चार और परविंदर अवाना के तीन विकेट की बदौलत पंजाब को ग्रुप ‘ए’ मैच के पहले दिन 26.4 ओवर में 74 रन पर लुढ़का दिया।
इसके बाद दिल्ली की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल रोके जाने तक दो विकेट खोकर 46 रन बनाए। लेकिन दूसरे दिन के खेल में दिल्ली की पूरी टीम 46 ओवर के अंदर ही आउट हो गई।
फॉर्म वापसी के लिए रणजी मैच खेल रहे दिग्गज बल्लेबाजों की नाकामी का सिलसिला जारी है।
पढ़ें, जोहानिसबर्ग टेस्ट के अंतिम चार ओवर का रोमांच
पंजाब के बल्लेबाज युवराज सिंह के बाद दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी कुछ खास नहीं कर सके। दोनों ही बल्लेबाज 10-10 रन ही बना पाए।
पूरी टीम महज 150 रन बनाकर आउट हो गई। दिल्ली की ओर से ओपनर उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 55 रन बनाए।
कोहरे के कारण हुई देरी
कोहरे और खराब रोशनी के कारण पहले दिन 42.4 ओवर का ही खेल हो पाया जिसमें पंजाब की पारी 26.4 ओवर में सिमट गई।
पंजाब ने तो अपने नौ विकेट मात्र 35 रन पर गंवा दिए थे लेकिन 11वें नंबर के बल्लेबाज मनप्रीत गोनी ने 29 रन की पारी खेल पंजाब को 74 रन तक पहुंचाया। खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके।
एकलव्य और परविंदर ने यूपी को संभाला
कानपुर। परविंदर सिंह (73) और एकलव्य द्विवेदी (नाबाद 80) के बीच छठे विकेट के लिए हुई 93 रन की मजबूत साझीदारी की मदद से उत्तर प्रदेश ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘बी’ मुकाबले के पहले दिन मध्यप्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 250 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दिन का खेल खत्म होने के समय मध्यप्रदेश ने बिना कोई विकेट गंवाए चार रन बना लिए थे।
मध्यप्रदेश की ओर से प्रथम श्रेणी मैचों में पदार्पण कर रहे पुनीत दाते और जलज सक्सेना ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद कैफ ने 24 और अमित मिश्रा ने 29 रन बनाए जबकि सुरेश रैना मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।
हिमाचल 228 पर सिमटा
पुणे। हिमाचल प्रदेश की टीम महाराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप ‘सी’ मैच में 228 रन पर सिमट गई। महाराष्ट्र ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं।
हिमाचल की शुरुआत हालांकि अच्छी रही थी और प्रशांत चोपड़ा (47) और वरुण शर्मा (27) ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम लड़खड़ा गई।
पारस डोगरा ने 40 और करणवीर सिंह ने 33 रन का योगदान किया।
खराब मौसम से नहीं हुआ खेल
जम्मू। जम्मू कश्मीर और हैदराबाद के बीच ग्रुप ‘सी’ मैच में पहले दिन खराब रोशनी के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। मैच में पहले दिन कोई गेंद नहीं फेंकी गई।