फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy semifinal: Ronit More five-for leaves the match evenly poised

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनलः रोनित मोरे पांच विकेट लेकर चमके, दूसरे दिन सौराष्ट्र का स्कोर 227/7

Fri, 25 Jan 2019 08:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 25 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy semifinal: Ronit More five-for leaves the match evenly poised
रणजी ट्रॉफी

कर्नाटक के गेंदबाज रोनित मोरे के पांच विकेट के बावजूद सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज स्नेल पटेल (85) के अर्धशतक से स्टंप उखड़ने तक पहली पारी में सात विकेट पर 227 रन बना लिए। 

विज्ञापन


हालांकि, टीम पहली पारी के आधार पर अब भी कर्नाटक से 48 रन से पिछड़ रही है और उसके तीन विकेट बचे हैं। कर्नाटक ने सुबह नौ विकेट पर 264 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 275 रन बनाये। 
विज्ञापन


सौराष्ट्र ने हालांकि अपने सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई का विकेट जल्द ही गंवा दिया जो रोनित मोरे का पहला शिकार बने जिन्होंने 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस समय स्कोर 43 रन था। टीम इस स्कोर में 20 रन ही जोड़ सकी थी कि विश्वराज जडेजा (05) भी मोरे की गेंद पर पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्नेल पटेल और चेतेश्वर पुजारा (45 रन) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिये अर्धशतकीय भागीदारी निभाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे थे, हालांकि यह साझेदारी 74 रन तक ही चली। स्नेल के श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट होने से इस साझेदारी का अंत हुआ, जिन्होंने 131 गेंद खेलते हुए 15 चौके लगाकर 85 रन बनाए। 

पुजारा और शेल्डन जैक्सन (46) ने मिलकर 41 रन ही जोड़ पाये थे कि अभिमन्यु मिथुन ने भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। फिर जिम्मेदारी जैक्सन और अर्पित वसावडा के कंधों पर थी, जिन्होंने मिलकर 45 रन की भागीदारी की। पर मोरे ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया और शेल्डन को अपना तीसरा शिकार बनाया जो 223 रन पर आउट हुए। 


टीम के स्कोर में एक भी रन का इजाफा नहीं हुआ था कि मोरे ने प्रेरक मांकड़ को पवेलियन भेजकर चौथा विकेट प्राप्त किया। पांचवां विकेट उन्होंने कमलेश मकवाना के रूप में झटका जिससे टीम ने 227 रन पर सात विकेट गंवा दिये थे। अर्पित वसावडा 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed