फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji trophy round up: Jalaj Saxena spins Kerala to victory

रणजी ट्रॉफी राउंडअपः  केरल की जीत में चमके जलज, हरियाणा जीत से तीन विकेट दूर

Mon, 13 Jan 2020 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ranji trophy round up: Jalaj Saxena spins Kerala to victory
जलज सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया

जलज सक्सेना (7/51) के दम पर केरल ने पंजाब की दूसरी पारी को 124 रन पर समेट कर 21 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर छह अंक हासिल किए। पंजाब को चौथी पारी में जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन जलज की फिरकी के आगे कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और पूरी टीम 46.1 ओवर में 124 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन


पहली पारी में सात विकेट लेने वाले निधीश ने एक जबकि एस. जोसेफ ने दो विकेट लिए। पंजाब के लिए मयंक मार्कंडेय ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सिद्धार्थ कौल ने 22 रन का योगदान दिया। इससे पहले केरल ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में पांच विकेट पर 88 रन से की। गुरकीरत सिंह ने चार और सिद्धार्थ कौल ने पांच विकेट लेकर पंजाब की वापसी कराई। पहली पारी में नौ रन की बढ़त हासिल करने वाले केरल की दूसरी पारी 136 रन पर सिमटी। गेंदबाजों की मददगार पिच पर पहली पारी में नाबाद 91 और दूसरी पारी में नाबाद 28 रन बनाने वाले केरल के सलमान नजीर ‘मैन आफ द मैच’ रहे।
विज्ञापन


सौरभ की गेंदबाजी से यूपी मजबूत
सौरभ कुमार (3/36) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की टीम बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बढ़त की ओर है। पहली पारी में सैफ और उपेंद्र के शतकों की मदद से 431 रन का बड़ा स्कोर बनाने वाली मेजबान टीम के खिलाफ तीसरे दिन मेहमान टीम आठ विकेट पर 179 रन बनाकर संघर्ष को विवश है। अभी वह 252 रन पीछे है जबकि दो विकेट शेष हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिलने तय लग रहे हैं। सौरभ के अलावा अंकित राजपूत ने 58 रन पर और वाजिद अली ने 45 रन देकर दो-दो विकेट लिए हैं। बड़ौदा की ओर से विष्णु सौलंकी ने 91 रन की पारी खेली लेकिन सौरभ ने उन्हें शतक से नौ रन पहले बोल्ड कर दिया। आदित्य वाघमोरे ने 49 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा जीत से तीन विकेट दूर

हरियाणा और ओडिशा के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है जहां घरेलू टीम को जीत के लिए तीन विकेट की जरूरत है जबकि मेहमान टीम को 32 रन की दरकार है। तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाने वाली पिच पर तीसरे दिन 12 विकेट गिरे। ओडिशा के मध्यमगति के गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान ने दूसरी पारी में 86 रन देकर पांच विकेट लिए और एक रन आउट किया।

हरियाणा ने आखिरी पांच विकेट 12 ओवर में गंवा दिए जिससे टीम दूसरी पारी में 248 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में 90 रन बनाने वाली हरियाणा की टीम ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 218 रन के साथ की लेकिन प्रधान की शानदार गेंदबाजी से टीम ने आखिरी पांच विकेट 30 रन पर गंवाकर ओडिशा को जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य दिया। हरियाणा के मध्यम गति के गेंदबाज अजीत चहल ने दूसरी पारी में करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 65 रन देकर छह विकेट लिए जिससे दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा सात विकेट पर 147 रन बनाकर संघर्ष कर रहा।
  
जम्मू-कश्मीर को मजबूत बढ़त
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर ने सेना के खिलाफ दूसरी पारी में अपनी बढ़त 302 रन की कर ली है जबकि उसके पांच विकेट बचे हुए है। पहली पारी में 360 रन बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर ने सेना की पारी को 218 रन पर समेट कर 142 रन की बढ़त हासिल की। जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी पारी में एसएस पुंडीर 90 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्टंप्स के समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 184 रन था।

उत्तराखंड पर पारी का खतरा
त्रिपुरा के खिलाफ उत्तराखंड पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है। पहली पारी में उत्तराखंड को 90 रन पर आउट करने के बाद त्रिपुरा ने पांच विकेट पर 279 रन बनाकर पारी घोषित की। टीम के लिए हरमीत सिंह ने 102 रन बनाए। उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 21 रन पर एक विकेट गंवा दिया। टीम को पारी की हार से बचने के लिए 168 रन बनाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed