{"_id":"68fe1a09561923a6d90180c0","slug":"ranji-trophy-riyan-parags-assam-team-suffers-humiliating-defeat-against-services-breaks-63-year-old-record-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: रियान पराग की असम टीम की सर्विसेज के खिलाफ शर्मनाक हार, 63 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: रियान पराग की असम टीम की सर्विसेज के खिलाफ शर्मनाक हार, 63 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; जानिए
Sun, 26 Oct 2025 06:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:25 PM IST
सार
सर्विसेज ने रियान पराग की अगुवाई वाली असम टीम को आठ विकेट से हराकर 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह मैच सिर्फ 90 ओवर (540 गेंद) में खत्म हुआ, जो रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे छोटा मैच बन गया।
विज्ञापन
रियान पराग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्विसेज ने रियान पराग की अगुवाई वाली असम टीम को आठ विकेट से हराकर 63 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह मैच सिर्फ 90 ओवर (540 गेंद) में खत्म हुआ, जो रणजी ट्रॉफी इतिहास का सबसे छोटा मैच बन गया। इससे पहले 1962 में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले गए मैच में 547 गेंदों में परिणाम आया था।
एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने ली हैट्रिक
सर्विसेज के बाएं हाथ के स्पिनर अर्जुन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ विकेट चटकाए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। उन्होंने पहले दिन हैट्रिक ली थी, वहीं उनके साथी गेंदबाज मोहित जांगरा ने भी हैट्रिक ली। यह रणजी इतिहास में पहली बार हुआ जब एक ही मैच में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक दर्ज की।
असम की दूसरी पारी सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। अर्जुन शर्मा ने 9.3 ओवर में 4 विकेट लिए, जबकि अमित शुक्ला ने 3 विकेट लेकर अहम सहयोग दिया। असम की ओर से केवल सुमित घडिगांवकर (25) ही कुछ संघर्ष कर सके। लक्ष्य सिर्फ 71 रनों का था, जिसे सर्विसेज ने 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। रियान पराग ने गेंदबाजी में दो विकेट लिए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।