फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Quarterfinals Day 2 match report 

रणजी ट्रॉफीः बंगाल की वापसी, गुजरात ने गोवा पर कसा शिकंजा

Fri, 21 Feb 2020 10:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Feb 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Quarterfinals Day 2 match report 
-

रूस कलारिया ने पहले शतक (118*) जड़ा जिससे गुजरात ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में गोवा के खिलाफ अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद कलारिया ने दूसरी ही गेंद पर गोवा को झटका दे दिया। नतीजा दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक गोवा ने मात्र 46 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे।

विज्ञापन


ओपनर सुमिरन अमोनकर (00) को कलारिया ने अपनी गेंद पर कैच किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज वैभव गोवेकर (00) भी खाता नहीं खोल पाए। उन्हें गजा ने पंचाल के हाथों कैचआउट करवाया। स्टंप के समय स्मित पटेल 15 और कप्तान अमित वर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले गुजरात ने चार विकेट पर 330 रन से आगे खेलना शुरू किया।
विज्ञापन


पिछले दिन के अविजित बल्लेबाज चिराग (49) और पार्थिव (124) जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद कलारिया ने अक्षर पटेल (80) के साथ सातवें विकेट के लिए 130 और चिंतन गजा (56) के साथ आठवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। कलारिया ने अपनी पारी में 185 गेंदों का सामना कर 14 चौके और एक छक्का जड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग के शतक से सौराष्ट्र ने बनाए 419 रन

चिराग जानी (121) के शतक और प्रेरक मांकड़ (80) के साथ सातवें विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी से सौराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पहली पारी में 419 रन बनाए। इसके बाद कप्तान जयदेव उनादकट (2/20) ने आंध्र को शुरू में दो झटके दिए। आंध्र ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 40 रन बनाए हैं। सी ज्ञानेश्वर 22 रन बनाकर क्रीज पर थे। टीम अभी सौराष्ट्र से 379 रन पीछे है। सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 226 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई और 193 और रन जोड़े।

बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ वापसी की

बंगाल ने आखिरी सत्र में तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर ओडिशा के खिलाफ अच्छी वापसी की। अनुस्तुप मजूमदार (157) और शाहबाज अहमद (82) के साथ सातवें विकेट के लिए उनकी 171 रन की साझेदारी की मदद से बंगाल ने 332 रन बनाए। इसके जवाब में ओडिशा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 151 रन बनाए हैं। वह बंगाल से 181 रन पीछे है। शांतनु मिश्रा (62) और देवाशीष सामंत्रे (68) ने दूसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़े। ओडिशा ने अंतिम दस ओवरों में 16 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।नीलकंठ दास ने तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed