फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy MP vs Tamilnadu and Other Games to have late starts due to solar eclipse

रणजी ट्रॉफी के मैच पर सूर्यग्रहण का असर, इंदौर में देर से शुरू होगा खेल

Thu, 26 Dec 2019 08:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy MP vs Tamilnadu and Other Games to have late starts due to solar eclipse
solar eclipse - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर के होलकर स्टेडियम में मध्यप्रदेश और तमिलनाडु के बीच चल रहा रणजी ट्रॉफी एलीट समूह-बी का मुकाबला गरुवार को सूर्यग्रहण की वजह से प्रभावित होगा। बुधवार से शुरू हुए इस मैच में दिन का खेल सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होना है लेकिन गुरुवार को सूर्यग्रहण की वजह से इसे सुबह 11.30 बजे प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह आठ बजकर 9 मिनट पर 2019 के अंतिम सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी। जबकि ग्रहण 10 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण की वजह से खेल की शुरुआत सुबह 11.30 बजे से होगा ग्रहण की वजह से मुंबई में खेला जा रहा मुंबई व रेलवे तथा राजकोट में सौराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबले में भी सूर्य ग्रहण का असर पड़ेगा। दोनों मैच भी निर्धारित 9.30 बजे के बजाय दो घंटे देरी से शुरू होंगे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश-तमिलनाडु मुकाबले के मैच रैफरी संजीब देबबर्मा द्वारा खेल शुरू होने के समय में किए गए बदलाव की जानकारी एमपीसीए के सचिव संजीव राव ने दी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका है, जब ग्रहण के कारण मैच देर से शुरू होगा। हालांकि देश में ऐसा 1990 में हुआ था, जब एक घरेलू मैच की तारीख को सूर्यग्रहण के कारण बदलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान खिलाड़ियों पर ग्रहण के संभावित असर के बारे में नारायण नेत्रालय के चैयरमैन और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने कहा कि अगर लोग नंगी आंखों के साथ सूर्य ग्रहण को देखते हैं तो रेटीना को नुकसान पहुंच सकता है। जब ग्रहण अपने चरम पर हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसी तरह के खतरे से बचने के लिए इन मैचों के समय में बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed