फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final vidarbha vs kerala day 3 match updates scorecard know details

Ranji Trophy Final Day-3: हर्ष दुबे ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, फाइनल की पहली पारी में विदर्भ ने केरल पर बढ़त बनाई

Fri, 28 Feb 2025 10:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2025 10:37 PM IST
सार

22 वर्षीय गेंदबाज ने 88 रन देकर कुल तीन विकेट लिए। इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी के एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। युवा स्पिनर ने इस सत्र में अब तक 69 विकेट चटकाकर 2018-19 में बिहार के आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
ranji trophy final vidarbha vs kerala day 3 match updates scorecard know details
हर्ष दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

हर्ष दुबे की अगुवाई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से विदर्भ ने शुक्रवार को केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में तीसरे दिन पहली पारी में 37 रन की बढ़त हासिल कर ली। 22 वर्षीय गेंदबाज ने 88 रन देकर कुल तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी के एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। युवा स्पिनर ने इस सत्र में अब तक 69 विकेट चटकाकर 2018-19 में बिहार के आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

शतक से चूके सचिन
केरल के कप्तान सचिन बेबी (98) दो रन से शतक से चूक गए जबकि अनुभवी आदित्य सरवटे ने 185 गेंद में 79 रन की शानदार पारी खेली लेकिन विदर्भ के गेंदबाजों ने धैर्य बनाये रखते हुए केरल की पहली पारी को 342 रन पर समेट दिया। विदर्भ ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। सरवटे दिन के पहले सत्र में आउट हुए जबकि सलमान निजार (21) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (34) अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। दुबे के साथ दर्शन नालकंडे (52 रन पर तीन विकेट) और पार्थ रेखाडे (65 रन पर तीन विकेट) ने भी तीन-तीन विकेट लिए।

केरल के खिलाफ चमके हर्ष
हर्ष ने सरवटे को पहली स्लिप में कैच कराकर रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अपना 67वां विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने लंच से ठीक पहले निजार को एलबीडब्ल्यू आउट करके बिहार के आशुतोष अमन के एक सत्र में सर्वाधिक 68 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्हें हालांकि अपने तीसरे विकेट के लिए काफी पसीना बहना पड़ा। उन्होंने एमडी निधीश (एक) को एलबीडब्ल्यू आउट कर रणजी सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

सरवटे ने अपना बल्ला फ्रंटफुट के पास रख रक्षात्मक रवैया अपनाया लेकिन हर्ष की गेंद अतिरिक्त उछाल ली और स्थानापन्न फील्डर अमन मोखड़े ने आसान कैच पकड़ लिया। सरवटे ने 185 गेंद की पारी में चौथे विकेट के लिए कप्तान के साथ 63 रन जोड़े। सचिन बेबी ने इसके बाद निजार के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 रन और अजहरुद्दीन  के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन साझेदारी की लेकिन उनका प्रयास टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन

निजार के विकेट से बौखलाए केरल के खिलाड़ी
निजार ने अपनी 42 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए। उन्हें हर्ष की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया। केरल के खिलाड़ियों ने हालांकि इस फैसले पर निराशा जताई। निजार ने हर्ष की ऑफ स्टंप की बाहर टप्पा खाने वाली गेंद को छोड़ने के लिए बल्ला ऊपर उठा दिया लेकिन गेंद अधिक घुमाव के साथ उनके पैड से टकरा गयी। मैदानी अंपायर अनिल चौधरी ने शॉट न खेलने के कारण बल्लेबाज को पगबाधा घोषित कर दिया। निजार ने डीआरसएस लिया लेकिन रीप्ले में भी गेंद विकेटों से टकरते दिखी।

रेखाडे को मिला सचिन का विकेट
अजहरुद्दीन फ्लिक करने का प्रयास किया नलकंडे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। दूसरे छोर पर केरल के कप्तान बेबी ने संघर्ष जारी रखा लेकिन शतक से चूक गए। अपनी पारी में धैर्य से बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी ने रेखाडे की गेंद को हवा में लहरा दिया और डीप मिडविकेट पर करुण नायर ने अच्छा कैच लपककर उनकी शानदार पारी को खत्म किया। अनुभवी जलज सक्सेना (28) और इडेन एप्पल टॉम (10) ने इसके बाद अति रक्षात्मक रूख अपनाया और यह जोड़ी आठवें विकेट के लिए 70 गेंद में 13 रन ही जोड़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed