फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Fans angry over Rohit Sharma failure and on Mumbai replacing Ayush Mhatre, see reactions

Ranji Trophy: 'मुंबई टीम में इस युवा की जगह खा गए', रोहित शर्मा के फेल होने पर भड़के फैंस, देखें प्रतिक्रियाएं

Thu, 23 Jan 2025 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jan 2025 04:04 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी महज 120 रन पर सिमट गई, जबकि टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी पड़ी है। यशस्वी और रोहित के अलावा हार्दिक तमोरे सात रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन, श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे और शम्स मुलानी खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Fans angry over Rohit Sharma failure and on Mumbai replacing Ayush Mhatre, see reactions
रोहित और आयुष - फोटो : Twitter

विस्तार

रणजी ट्रॉफी एलीट वर्ग के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। गुरुवार को मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच भी मुकाबला शुरू हुआ। इस मैच को देखने के लिए काफी दर्शक भी पहुंचे, क्योंकि रोहित शर्मा की 10 साल बाद इस घरेलू टूर्नामेंट में वापसी हुई थी। हालांकि, फैंस को उन्हें ज्यादा देर तक देखने का मौका नहीं मिला और वह तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे रोहित को रणजी में भी फेल देखने के बाद फैंस भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की है। साथ ही रोहित के आने से टीम से हटाए गए आयुष म्हात्रे का समर्थन भी किया है। फैंस ने रोहित पर युवा खिलाड़ी की जगह को हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आयुष को बाहर किए जाने से निराश मुंबई के फैंस
दरअसल, जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मुकाबले में रोहित से काफी उम्मीदें थीं। फैंस को लगा कि रोहित घरेलू क्रिकेट में बड़ा स्कोर कर फॉर्म में वापसी करेंगे, लेकिन पहली पारी में ऐसा नहीं हो सका। रोहित को आयुष की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। आयुष ने मुंबई के लिए पिछले रणजी मैच में शतक लगाया था। उन्होंने सर्विसेस के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में 116 रन बनाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे। आयुष ने इस सीजन रणजी में अब तक नौ पारियों में 45.33 की औसत से 408 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपने पिछले मैच में उन्होंने 148 रन भी बनाए थे। ऐसे में फैंस को यह पसंद नहीं आया कि रणजी की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई एक आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी को एक इन फॉर्म खिलाड़ी से रिप्लेस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष की जगह रोहित को शामिल करने पर प्रतिक्रियाएं
फीयरलेस नाम के एक्स यूजर ने लिखा- इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट तक रोहित शर्मा किसी युवा खिलाड़ी की जगह लेने में कामयाब रहे हैं। आयुष म्हात्रे ने बाहर होने के लिए कुछ भी गलत नहीं किया था। लीशा नाम की एक्स यूजर ने लिखा- आयुष म्हात्रे, एक होनहार युवा खिलाड़ी जिसने पिछले रणजी मैच और विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 100 रन बनाए थे, लेकिन इस लड़के को सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि एक निस्वार्थ खिलाड़ी रणजी खेलना चाहता है। वह (रोहित) सबसे स्वार्थी क्रिकेटर हैं।








विज्ञापन

अंगकृष और सिद्धेश को भी बाहर किया गया
वहीं, यशस्वी की भी वापसी हुई और उन्हें अंगकृष रघुवंशी की जगह लाया गया। अंगकृष रणजी में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने अपनी पिछली तीन पारियों में 147 रन बनाए हैं। इनमें 92 और 55 रन की पारियां शामिल हैं। यशस्वी भी नहीं चले और महज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही सिद्धेश लाड को भी बाहर किया गया। लाड इस सीजन रणजी में सात पारियों में 74.60 की औसत से 373 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। फैंस घरेलू टूर्नामेंट में भी स्टार कल्चर से काफी निराश हैं।

मुंबई की टीम पहली पारी में 120 रन पर सिमटी
नतीजा यह हुआ कि जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की पहली पारी महज 120 रन पर सिमट गई, जबकि टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी पड़ी है। यशस्वी और रोहित के अलावा हार्दिक तमोरे सात रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन, श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे और शम्स मुलानी खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तनुष कोटियान ने 26 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed