फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2024-25 Karnataka vs Haryana Kl Rahul Performance to Mayank Agarwal Half Century

Ranji Trophy: पांच साल बाद रणजी में वापसी के बाद नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, मयंक अग्रवाल ने जड़ा अर्धशतक

Thu, 30 Jan 2025 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 30 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

कर्नाटक और हरियाणा के बीच ग्रुप सी का मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है। इस मैच में कर्नाटक की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल भी खेलने उतरे। फैंस को उनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए राहुल महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2024-25 Karnataka vs Haryana Kl Rahul Performance to Mayank Agarwal Half Century
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने गुरुवार को घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। उनका बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। वहीं, कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 
विज्ञापन

26 रन बनाकर पवेलियन लौटे केएल राहुल
कर्नाटक और हरियाणा के बीच ग्रुप सी का मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है। इस मैच में कर्नाटक की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल भी खेलने उतरे। फैंस को उनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए राहुल महज 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते दिखे राहुल
32 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना आखिरी रणजी मैच 2020 मार्च में कर्नाटक के लिए बंगाल के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में उनका बल्ला खामोश ही रहा था। बता दें कि, यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें विकेट पर संघर्ष करते देखा गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। राहुल ने इस सीरीज में दो पारियों में जरूर अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन बाकी आठ पारियों में वह बेरंग दिखे। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 77 रन और गाबा टेस्ट की पहली पारी में 84 रन बनाए थे। इसके अलावा बाकी आठ पारियों में उनके नाम 115 रन हैं। उन्हें शुरुआत तो मिली, लेकिन वह इसे भुना पाने में नाकाम रहे। इसने टीम को काफी नुकसान पहुंचाया और उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल ने मचाया धमाल
रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले के बाद केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे। ऐसे में वह फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। मालूम हो कि, इस मैच में कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 91 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। कर्नाटक ने पांच विकेट पर 267 रन बना लिए हैं। कृष्णन श्रीजीत और यशोवर्धन परंताप क्रमश: 18 और 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed