फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19 round up of elite group

रणजी ट्रॉफी राउंडअप: देसाई-जैक्सन की फिफ्टी से सौराष्ट्र का स्कोर 200 के पार, देखें पहले दिन का हाल

Mon, 07 Jan 2019 08:42 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 round up of elite group
Ranji Trophy

देसाई-जैक्सन के अर्धशतकों से सौराष्ट्र के पांच विकेट पर 218 रन

विज्ञापन

सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (74) और अनुभवी शेल्डन जैक्सन (65) की अर्धशतकीय पारियों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की बदौलत सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में सोमवार को यहां विदर्भ के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 218 रन बना लिए।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने 20 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद देसाई और जैक्सन ने संभलकर खेलते हुए स्कोर 130 रन के पार पहुंचाया। देसाई ने 165 गेंद की पारी में नौ चौके लगाये जबकि जैक्सन ने 154 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये। स्टंप्स के समय अर्पित वसावड़ा 36 और चिराग जानी एक रन बनाकर खेल रहे थे। विदर्भ की ओर से प्रथम श्रेणी का पहला मैच खेल रहे दांए हाथ के तेज गेंदबाज सुनिकेत बिंगेवर ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


मुकुंद की शतकीय पारी से तमिलनाडु बड़े स्कोर की ओर
सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद की नाबाद 104 रन की पारी से तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच में सोमवार को पहले दिन यहां दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट पर 215 रन बना लिए। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी तमिलनाडु की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 42 रन तक उसने दो विकेट गंवा दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकुंद ने इसके बाद कप्तान बाबा इंद्रजीत (86) के साथ तीसरे विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। इस साझेदारी को विकास मिश्रा (71 रन पर दो विकेट) ने तोड़ा। मुकुंद ने 244 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके लगाये। इंद्रजीत ने 199 गेंद का सामना किया और अपनी पारी के दौरान 11 चौके लगाये। दिन का खेल खत्म होते समय मुकुंद के साथ विजय शंकर (08) क्रीज पर मौजूद थे। दिल्ली के लिए विकास के दो विकेट के अलावा शिवम शर्मा ने एक विकेट लिया।

पहले दिन 22 विकेट गिरे, बड़ौदा को पहली पारी की बढ़त
विष्णु सोलंकी और दीपक हुड्डा के शानदार अर्धशतकों की मदद से बड़ौदा ने सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए रणजी ट्रॉफी मैच में पहली पारी में 111 रन की अहम बढ़त हासिल की, जिसमें पहले ही दिन 22 विकेट गिरे।

कर्नाटक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और बड़ौदा ने उसे महज 112 रन के स्कोर पर समेट दिया, उसके लिए कप्तान मनीष पांडे 43 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने सोलंकी (69 रन) और हुड्डा (60 गेंद में 51 रन) के अर्धशतकों से 223 रन बनाकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

स्टंप तक कर्नाटक ने दूसरी पारी में 13 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिये, इससे वह बड़ौदा से अब भी 98 रन से पीछे है। कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ 11 और करुण नायर दो रन बनाकर खेल रहे हैं। बड़ौदा के लिए लुकमान मेरीवाला और भार्गव भट्ट ने तीन तीन तथा ऋषि अरोठे और सोएब ताई ने दो दो विकेट चटकाये। कर्नाटक के लिए श्रेयस गोपाल और शुभांग हेगडे ने चार चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

बिहार के फिरकी गेंदबाजों ने मणिपुर की पारी को 156 रन पर समेटा
स्पिन गेंदबाजों समर कादरी के पांच और कप्तान आशुतोष अमन के चार विकेट से बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच में सोमवार को यहां मणिपुर की पहली पारी को 156 रन पर समेट दिया। बिहार की भी शुरूआत हालांकि अच्छी नहीं रही और दिन का खेल खत्म होने तक उसने पांच विकेट पर 107 रन बनाये हैं। स्टंप्स के समय केके गुप्ता 29 और विकेटकीपर विकास रंजन पांच रन बना कर खेल रहे थे। मणिपुर के लिए बी. कोंथोजाम ने तीन और प्रियोजीत सिंह ने दो विकेट लिए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक राघव (79) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। राघव ने 54 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। बिहार के लिए कादरी ने 49 रन देकर पांच जबकि आशुतोष ने 39 रन देकर चार विकेट लिए। विवेक कुमार को एक सफलता मिली।

महाराष्ट्र 70 रन सिमटा, रेलवे को पहली पारी की बढ़त
रेलवे ने गेंदबाज अविनाश यादव की अगुवाई में रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए एलीट मैच में पहले दिन सोमवार को यहां करनैल सिंह स्टेडियम में महाराष्ट्र को महज 70 रन पर समेट दिया और स्टंप तक नौ विकेट पर 184 रन बनाकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

हालांकि महाराष्ट्र के गेंदबाज सत्यजीत बच्चाव ने इसके बाद बेहतरीन गेंदबाजी की और रेलवे के सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। महाराष्ट्र के लिए सबसे बड़ा स्कोर 15 रन रहा और केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे। अविनाश ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि आशीष यादव और हर्ष त्यागी ने दो दो विकेट प्राप्त किए।

इसके बाद रेलवे की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही और सत्यजीत बच्चाव ने बेहतरीन लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करते हुए 73 रन देकर उसके सात विकेट झटक लिए। पर कप्तान महेश रावत टिककर खेलते रहे जिन्होंने नाबाद 52 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज जीवी भटावाडेकर ने 37, अभिनव दीक्षित ने 34 रन का येागदान दिया।

असम को 175 रन पर समेटकर उत्तर प्रदेश के एक विकेट पर 64 रन
उत्तर प्रदेश ने गेंदबाजों की बदौलत सोमवार को यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी एलीट मैच के शुरूआती दिन असम को पहली पारी में 175 रन पर समेटकर स्टंप तक एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए।

दिन का खेल खत्म होने तक उमंग शर्मा 32 और मोहम्मद सैफ 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। समर्थ सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद असम ने पांच विकेट महज 27 रन के अंदर गंवा दिये थे। एस पुर्कायस्था (35) और पल्लवकुमार दास ने मिलकर छठे विकेट के लिए 73 रन की भागीदारी निभायी।

पल्लवकुमार ने 105 गेंद में 10 चौके और एक छक्के से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके 156 रन पर आउट होने के बाद टीम 175 रन पर सिमट गयी। उत्तर प्रदेश के लिए यश दयाल और सौरभ कुमार ने तीन तीन जबकि अंकित राजपूत और इम्तियाज अहमद ने दो दो विकेट प्राप्त किए।

त्रिपुरा को 35 रन पर समेटकर राजस्थान ने पहली पारी की बढ़त बनाई
राजस्थान ने अनीकेत चौधरी के पांच और तनवीर उल हक के तीन विकेट की बदौलत रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के पहले दिन त्रिपुरा को 35 रन पर समेटने के बाद 218 बनाकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

स्टंप तक त्रिपुरा ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाये चार रन बना लिए थे और वह 179 से पीछे चल रही है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा के लिए केवल नीलाम्बुज वत्स ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिन्होंने नाबाद 11 रन बनाए। छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। इससे पूरी टीम महज 18.5 ओवर में सिमट गई।

राजस्थान की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही, उसके लिए शीर्ष क्रम में कोई बड़ी भागीदारी नहीं बनी। पुछल्ले बल्लेबाज तनवीर उल हक 37 रन बनाकर टीम के लिए शीर्ष स्कोरर रहे, जिससे टीम 51.3 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। त्रिपुरा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा जिसमें एमबी मुरासिंह ने चार विकेट झटके जबकि एस एस दास और नीलाम्बुज वत्स को दो दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed