फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ramiz Raja says he wants to marry babar Azam after pak captain century in IPL fans trolled him brutally

Ramiz Raja: बाबर आजम से शादी करना चाहते हैं रमीज राजा, तारीफ के दौरान अजीबो-गरीब बयान देकर हो रहे ट्रोल

Tue, 08 Aug 2023 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 05:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने कहा है कि वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से शादी करना चाहते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Ramiz Raja says he wants to marry babar Azam after pak captain century in IPL fans trolled him brutally
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख रमिज राजा ने कहा है कि वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से शादी करना चाहते हैं। इसके बाद रमीज राजा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बाबर आजम श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वह पहली बार इस लीग का हिस्सा बने हैं और सात अगस्त को उन्होंने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच विजयी शतक लगाने के बाद रमीज राजा ने पाकिस्तान के कप्तान की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


बाबर आजम की निरंतरता के बारे में बात करते हुए, रमीज राजा ने एक अजीब दावा किया, उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेटर से शादी करना चाहेंगे, जो अपने कौशल के चरम पर है। रमीज राजा एलपीएल कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और उन्होंने बाबर आजम को उनके 10वें टी20 शतक पर बधाई देते हुए अजीब टिप्पणी की।
विज्ञापन


रमीज राजा ने कहा, "क्लास और गुणवत्ता, आसानी के साथ अर्धशतक पूरा किया। ऐसी स्थिति में, ऐसी पारी खेलना, वह आपना लड़का है। मैं उससे बिल्कुल प्यार करता हूं - उससे शादी करना चाहता हूं।" राजा की कमेंट्री वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को शतक के साथ, बाबर टी20 क्रिकेट में 10 शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। टी20 में सर्वाधिक 22 शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। इस लीग का हिस्सा बनने के बाद बाबर आजम ने कहा था कि यहां खेलने से उन्हें एशिया कप की तैयारी करने का मौका मिलेगा। वहीं, एशिया में अलग-अलग सतहों पर खेलने से उन्हें विश्व कप के लिए भी बेहतर तैयारी करने का मौका मिलेगा।


एलपीएल में बाबर आजम ने अपने पहले मैच में केवल सात रन बनाए। हालाकि, उन्होंने जल्द ही लय हासिल कर ली और बाद के मुकाबलों में 59 और 41 रन बनाए। उन्होंने गॉल टाइटन्स के खिलाफ शानदार शतक बनाया, जिससे कोलंबो स्ट्राइकर्स को अहम जीत मिली। आजम की 59 गेंदों पर 104 रनों की मैच जिताऊ पारी ने न केवल उनकी टीम को जीत दिलाई, बल्कि इस शतक के साथ वह टी20 में 10 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

यह शतक खास था, क्योंकि इससे स्ट्राइकर्स को टाइटन्स के 188 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर का पीछा करने में मदद मिली। आजम के असाधारण बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ पथुम निसांका के समर्थन ने यह सुनिश्चित किया कि स्ट्राइकर केवल एक गेंद शेष रहते अपने लक्ष्य तक पहुंच गए। इस जीत ने स्ट्राइकर्स को प्लेऑफ की दौड़ में वापस ला दिया, जिससे उन्हें चार मैचों में चार अंक मिले। एलपीएल में आजम का प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में उनकी उल्लेखनीय निरंतरता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed