फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rakhi sawant asked to virat kohli about his honeymoon

राखी सांवत ने विराट कोहली से सरेआम पूछा- 'बेबी, हनीमून हो गया'

Wed, 07 Feb 2018 08:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant asked to virat kohli about his honeymoon
virat kohli

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शतक जड़ने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने एक बेहद मजाकिया सवाल पूछा। दरअसल विराट कोहली ने तीसरे वनडे से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसके कमेंट सेक्शन में राखी सावंत ने अजीबो-गरीब सवाल पूछ डाला।

विज्ञापन


विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'ऑफ टू केपटाउन फॉर नेक्स्ट वन।' इस पर राखी सावंत ने विराट से उनके हनीमून के बारे में पूछ लिया।

विज्ञापन

rakhi sawant asked to virat kohli about his honeymoon
virat kohli

राखी सावंत ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हाय बेबी, माय स्वीटहार्ट फ्रेंड, हनीमून हो गया।' राखी सावंत के कमेंट करते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया। गौरतलब है कि टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में शादी की है। टीम इंडिया के मौजूदा दौरे पर अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली के साथ आई थीं।

टीम इंडिया को चीयर अप करने के लिए वह पहला टेस्ट मैच देखने भी पहुंची थीं, लेकिन पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद वह भारत वापस लौट आईं। 2-1 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ने छह मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच केप टाउन में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed