फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   raji trophy round up: Tamil Nadu earn three points from drawn game against UP 

रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः खराब मौसम से अधूरी रह गईं यूपी की जीत की उम्मीदें

Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
raji trophy round up: Tamil Nadu earn three points from drawn game against UP 
-

उत्तर प्रदेश की खराब मौसम के कारण तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में जीत की उम्मीदें अधूरी रह गईं और ड्रॉ रहे मैच में उसे एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। सौरभ कुमार (5/39) की दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 154 रन पर आउट कर दिया।

विज्ञापन


इससे उसे जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने तेज शुरुआत की और सात ओवर में 41 रन बना दिए, लेकिन टी नटराजन ने रिंकू सिंह (27) और मोहम्मद सैफ को लगातार गेंदों पर आउट कर दिया। जब उत्तर प्रदेश का स्कोर दो विकेट पर 42 रन था तब खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा और आखिर में मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश के 175 रन के जवाब में पहली पारी में 180 रन बनाए थे। इससे उसे तीन अंक मिले। मैच में 83 रन देकर दस विकेट लेने वाले उत्तर प्रदेश के सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉ मैच में दिल्ली को तीन अंक

बारिश और खराब मौसम के कारण दिल्ली और पंजाब का मुकाबला भी बेनतीजा रहा। दिल्ली को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। उसने पंजाब के 313 रन के जवाब में पहली पारी में 339 रन बनाए थे। इसके बाद दिल्ली ने दूसरी पारी में पंजाब के चार विकेट 44 रन पर निकाल दिए जिससे मैच रोमांचक बन गया था। पर बारिश के कारण आखिरी दिन एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी।

हिमाचल-एमपी मैच के अंतिम दिन हुआ सिर्फ 28 ओवर का खेल
हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुकाबले में अंतिम दिन बारिश के चलते सिर्फ 28 ओवर का खेल हो सका। ड्रॉ रहे मैच में पहली पारी के आधार पर मध्य प्रदेश को तीन अंक मिले। हिमाचल को एक से संतोष करना पड़ा। मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश के 175 रन के जवाब में पहली पारी नौ विकेट पर 427 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। हिमाचल ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 285 रन बनाए। उसकी पारी का आकर्षण कप्तान अंकित कलसी (115) का शतक रहा। अकाश वशिष्ठ ने 84 और निखिल गंगटा ने नाबाद 48 रन की पारी खेली।

जेएंडके ने झारखंड को पारी और 27 रन से रौंदा
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी (5/38) की उम्दा गेंदबाजी से जम्मू एंड कश्मीर ने झारखंड को पारी और 27 रन से रौंदकर तीसरी जीत दर्ज की।झारखंड ने अंतिम दिन चार विकेट पर 103 रन से आगे खेलना शुरू किया और 26.4 ओवर में 52 रन जोड़कर पूरी टीम 155 रन पर पवेलियन लौट गई। उसके अंतिम छह बल्लेबाजों में से कोई भी दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। इशांक जग्गी ने 34 रन बनाए। झारखंड की चार मैचों में यह पहली हार है। जेएंड के लिए मोहम्मद मुदासिर और आबिद मुश्ताक ने दो-दो विकेट लिए। झारखंड के पहली पारी के 259 रन के जवाब में जम्मू एंड कश्मीर ने 441 रन बनाए थे। दोनों पारियों में दस विकेट लेने वाले आकिब मैन ऑफ द मैच रहे।

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 89 रन से हराया

हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 89 रन से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य दिया था।  छत्तीसगढ़ ने अंतिम दिन तीन विकेट पर 33 रन से पारी आगे बढ़ाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इससे पूरी टीम 50.5 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। अवनीश धालीवाल (69), अमनदीप खरे (38), प्रताप सिंह (19) और पंकज राव (15) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। हरियाणा की ओर से तेज गेंदबाज सुमित कुमार ने तीन जबकि हर्षल पटेल, आशीष हुड्डा और टिनू कुंडू ने दो-दो विकेट चटकाए। हरियाणा को इस जीत से छह अंक मिले और वह 21 अंकों के साथ ग्रुप सी में दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा बंगाल और गुजरात का मुकाबला ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed