{"_id":"624adf16b7d1e11bc37c41e8","slug":"rajasthan-royals-opener-jos-buttler-praises-prasidh-krishna-i-see-him-playing-all-three-formats-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: प्रसिद्ध कृष्णा के लिए राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा, कहा- वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: प्रसिद्ध कृष्णा के लिए राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा, कहा- वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलेगा
Mon, 04 Apr 2022 05:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:35 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में तीन विकेट झटके हैं। कृष्णा ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। उनके टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो मैचों में तीन विकेट झटके हैं। कृष्णा ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। उनके टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी उनकी तारीफ की है। बटलर का मानना है कि प्रसिद्ध कृष्णा में सफल तेज गेंदबाज बनने के सभी गुण हैं और वो इस युवा तेज गेंदबाज को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते देखते हैं।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कृष्णा ने अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी गति और उछाल से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया था जबकि आईपीएल में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भी अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले रॉयल्स के अगले मुकाबले से पहले बटलर ने कहा, “उसके पास गति और कौशल है। खेल के सभी फॉर्मेट में भारत के लिए सफल तेज गेंदबाज बनने के उसमें सभी गुण हैं। मैं उसे भारत के लिए लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हुए भी देखता हूं।”
विज्ञापन
आक्रामक सलामी बल्लेबाज बटलर का मानना है कि टीम को अहम मौकों पर रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और ट्रेंट बोल्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के ‘बहुमूल्य अनुभव’ का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा, “उनका अनुभव बहुमूल्य है। उन खिलाड़ियों का टीम में होना शानदार है, हमारे पास काफी अनुभव है। मुंबई के खिलाफ मैच संतुलित था और हमें विकेट की जरूरत थी, अश्विन ने शानदार विकेट हासिल किया और फिर युजी (चहल) ने दो गेंद में दो विकेट चटकाए। वे शीर्ष स्तर का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि चीजों को कैसे अंजाम तक पहुंचाना है।”