फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rajasthan royals appoint paddy upton as head coach

पैडी अप्टन होंगे रॉयल्स के मुख्य कोच

Fri, 25 Jan 2013 06:33 PM IST
जयपुर/एजेंसी
जयपुर/एजेंसी Updated Fri, 25 Jan 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals appoint paddy upton as head coach

राजस्थान रॉयल्स ने पैडी अप्टन को टीम को मुख्य कोच नियुक्त किया है। 44 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी कोच आईपीएल के छठवें सीजन के लिए रॉयल्स के हेड कोच होंगे। आईपीएल अप्रैल में होना है। अप्टन कोच गैरी कर्स्टन के समय के भारतीय टीम से जुड़े थे। इस दौरान भारत ने 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीता था। दक्षिण अफ्रीका ने भी इसके बाद कर्स्टन और पैडी के मार्गदर्शन में नंबर एक टेस्ट रैंकिंग हासिल की।

विज्ञापन


पैडी ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स जैसी टीम को कोचिंग देना मेरे लिए सम्मान की बात है। राहुल द्रविड़ के साथ एक बार फिर काम करना बेहतरीन होगा। उन्होंने कहा कि टीम में कुछ काफी प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल हैं और मैं नये सत्र में टीम में नया आत्मविश्वास डालने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन

     
रॉयल्स के कप्तान द्रविड़ ने कहा कि मैं अतीत में पैडी के साथ काम कर चुका हूं और जानकारी तथा पेशेवरपन के लिए उनका काफी सम्मान करता हूं। हम राजस्थान रॉयल्स में उनका स्वागत करते हैं और उनके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed