फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Cricket Association suspension has been revoked

BCCI ने खत्म किया राजस्थान क्रिकेट संघ का निलंबन, ललित मोदी थे विवाद की वजह

Mon, 11 Dec 2017 04:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 11 Dec 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
 Rajasthan Cricket Association suspension has been revoked
rca - फोटो : File
बीसीसीआई ने राजस्थान किक्रेट संघ (आरसीए) पर लगाया बैन हटा लिया है। सोमवार को इसकी जानकारी खुद बीसीसीाई के कार्यकारी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने दी। बता दें कि बीसीसीआई और ललित मोदी के बीच चल रहे विवाद के कारण आरसीए पर बीते चार साल से बैन लगा हुआ था। 
विज्ञापन


आरसीए पर लगे इस बैन को हटाने का निर्णय आज बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग में लिया गया।  दरअसल वर्ष 2014 में बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच ठन गई थी। परिणामस्वरुप बीसीसीआई ने यह शर्त रखी थी कि जब तक आरसीए से ललित मोदी बाहर नहीं होते तब तक राजस्थान में क्रिकेट पर बैन रहेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः आखिरकार BCCI ने चुका ही दिया युवराज का पैसा, बने इतनी मोटी रकम के मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीए पर बैन की वजह से बीते कई सालों से जयपुर में न तो इंटरनेशनल मैच का आयोजन हुआ और न ही कोई आईपीएल का मैच खेला गया। आरसीए पर लगे प्रतिबंधन को हटाने का रास्ता 6 महीने पहले ही साफ हो गया था, जब राजस्थान किक्रेट संघ के चुनाव में ललित मोदी के विरोध गुट ने जीत हासिल की थी।  

इस हार के बाद ललित मोदी ने खुद ही नागौर क्रिकेट संघ से इस्तीफा दे दिया था। बैन हटाए जाने की उम्मीदों को बल तब और मिला जब कुछ दिन पहले बीसीसीआई के कुछ अधिकारी जयपुर के एसएमएस स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले हुए आरसीए के चुनाव में ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed