भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 महीने के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह की बकाया राशि चुका दी। बीसीसीआई ने लंबे समय के बाद इतनी बड़ी रकम युवराज को दी है। बीसीसीआई ने 3.11 करोड़ की रकम युवराज को प्रदान की है, जो तकरीबन 19 महीने से बकाया थी।
दरअसल, मामला यह था कि साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए युवराज सिंह चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के कारण 2016 में हुए आईपीएल-9 सीजन में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शुरुआती 7 मैच नहीं खेल पाए थे।
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
गौरतलब है कि बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए चोटिल होने के कारण अगर आईपीएल में नहीं खेल पाता है तो बोर्ड उसकी फीस की भरपाई करेगा। लेकिन पिछले 19 महीनों से युवराज अपने तीन करोड़ रुपए के लिए बीसीसीआई के चक्कर लगा रहे थे। हालांकि इतने लंबे अंतराल के बाद बीसीसीआई इतनी बड़ी रकम युवराज को चुका दी। युवराज ने इतनी बड़ी रकम 'लॉस ऑफ प्लेयर्स फॉर आपीएल 2016' के तहत पाया है।
4 of 5
आशीष नेहरा और युवराज सिंह
बता दें कि टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज पिछे काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। फिटनेस ठीक नहीं होने के कारण उनको टीम में जगह नहीं मिल रही है। मालूम हो पिछले दिनों बेंगलुरु में हुए यो यो टेस्ट में युवराज फेल हो गए थे।
5 of 5
आशीष नेहरा और युवराज सिंह
- फोटो : mid day
इन दिनों युवराज अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और उन्होंने हाल ही में यो यो टेस्ट भी पास कर लिए हैं। यो यो टेस्ट पास करने बाद अब देखना होगा कि युवराज को टीम इंडिया में जगह मिल पाती है या नहीं।