{"_id":"59951ba04f1c1b06488b4909","slug":"raina-praise-sunita-aroda-for-raise-the-flag-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाली महिला को दिग्गज क्रिकेटर ने किया सैल्यूट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने वाली महिला को दिग्गज क्रिकेटर ने किया सैल्यूट
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
अरोड़ा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70वें स्वतंत्रा दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर एक महिला ने भारत का झंडा फहराया और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। इस महिला का नाम सुनीता अरोड़ा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। लोग इस महिला के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। रैना ने इस महिला को सलाम किया है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, 'श्रीनगर के लाल चौक पर भारत माता की जय के नारे लगाने वाली कश्मीरी पंडित महिला को मेरा सलाम। ये एक बहादुर महिला हैं।'
बता दें कि करीब 45 सेकंड के इस वीडियो में सुनीता अरोड़ा श्रीनगर के प्रमुख क्षेत्र में नारे लगाते हुई दिख रही हैं। इस जगह से भाजपा की युवा इकाई के करीब 200 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था क्योंकि वो लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे। सुनीता अरोड़ा कश्मीरी पंडित हैं। उन्होंने कहा कि वो 'दिग्भ्रमित युवाओं' को मुख्यधारा में लौटने के लिए संदेश देना चाहती थीं।
विज्ञापन
श्रीनगर से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि लाल चौक में ऐतिहासिक घंटा घर के पास पुलिसकर्मियों के घेरे में देशभक्ति के नारे लगाकर वो गर्व महसूस कर रही हैं। उन्हें वहां पहुंचने के लिए 20 सुरक्षा चौकियों से गुजरना पड़ा था। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज को अपने पर्स में छिपा कर ले गयी थीं। उनका यह वीडियो फेसबुक और ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन
#Kashmiripandit lady chanting "Bharat mata ki jai" in Srinagar on #IndependenceDay! She is a brave heart! Salute! 🇮🇳 #Peace #Love #Safety 🙏 pic.twitter.com/P0DBpVt9Ce
— Suresh Raina (@ImRaina) August 16, 2017विज्ञापन