श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले राहुल को पास करना होगा कड़ा टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल को श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पूर्व फिटनेस टेस्ट देना होगा। इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वो दूसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं या नहीं। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीस स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा।
राहुल के लिए पिछले चार महीने अच्छे नहीं बीते हैं। वो कंधे की चोट की वजह से पहले आईपीएल और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका दौरे के लिए वापसी की तो पहले टेस्ट से पूर्व बुखार की चपेट में आ गए और मैच नहीं खेल सके।
हालांकि, पहले टेस्ट के तीसरे दिन राहुल फिट होकर टीम के साथ जुड़े। याद हो कि टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 304 रन के विशाल अंतर से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम प्रबंधन ने राहुल के बारे में कहा, 'ओपनर को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। अगर वो फिट होते हैं तो फिर देखना होगा कि किसे बाहर बैठाया जाए।'
राहुल के फिट होने से कोहली का सरदर्द बढ़ेगा
टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में अभिनव मुकुंद और शिखर धवन की जोड़ी को आजमाया। दोनों ने गॉल टेस्ट में गजब का प्रदर्शन किया। जहां धवन पहली पारी में अपना दोहरा शतक जमाने से केवल 10 रन से चूके तो दूसरी पारी में मुकुंद (81) अपना पहला टेस्ट शतक लगाने से चूके।
अभिनव मुकुंद को नियमित ओपनर मुरली विजय की जगह टीम में शामिल किया गया था। मुकुंद को बतौर नियमित ओपनर शामिल किया गया था जबकि धवन को अतिरिक्त ओपनर के रूप में शामिल किया गया था।
अब ये देखना होगा कि राहुल अगर फिट होते हैं तो कोहली मुकुंद या धवन में से किसे मौका देंगे।