फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Tripathi gave his reaction On being selected for the first time in Team India

Rahul Tripathi: टीम इंडिया में पहली बार चुने जाने पर राहुल त्रिपाठी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कहा- मेहतन का इनाम मिला

Wed, 15 Jun 2022 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Jun 2022 10:58 PM IST
सार

31 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज त्रिपाठी पिछले छह सीजन में आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे हैं। सेना के एक जवान के बेटे त्रिपाठी आईपीएल के साथ-साथ महाराष्ट्र के लिए घरेलू मैचों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Tripathi gave his reaction On being selected for the first time in Team India
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए बुधवार (15 जून) को भारतीय टीम का चयन हुआ। टीम में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेलने वाले राहुल त्रिपाठी का भी चयन हुआ है। रांची में पैदा हुए राहुल घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं। भारतीय टीम में चुने जाने के बाद दाएं हाथ का यह बल्लेबाज काफी खुश है।
विज्ञापन


31 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज त्रिपाठी पिछले छह सीजन में आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे हैं। सेना के एक जवान के बेटे त्रिपाठी आईपीएल के साथ-साथ महाराष्ट्र के लिए घरेलू मैचों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "यह एक बहुत बड़ा अवसर है। एक सपना सच हुआ है। मैं बहुत खुश हूं कि चयनकर्ताओं और सभी ने मुझ पर विश्वास किया और मैंने जो भी मेहनत की है, उसका इनाम मुझे मिला है। उम्मीद है कि अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।'' त्रिपाठी पुणे के सबसे पुराने क्लबों में प्रतिष्ठित डेक्कन जिमखाना क्लब के लिए खेल चुके हैं। उनके प्रथम श्रेणी में 47 मैचों में 2,540 रन हैं। राहुल ने महाराष्ट्र की कप्तानी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। हार्दिक टी-20 में भारत के नौवें कप्तान होंगे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और ऋषभ पंत टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांड्या भारत के 43वें कप्तान होंगे।

17 सदस्यीय टीम में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की वापसी हुई है। सैमसन और राहुल त्रिपाठी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाने पर लोगों ने बीसीसीआई की आलोचना की थी।  सैमसन ने आईपीएल 2022 में 17 मैचों में 146.79 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए थे। इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी ने 14 मैचों में 158.23 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।


आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed