फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Johri filed his statement In front of the investigation panel

MeToo: राहुल जौहरी ने जांच पैनल के सामने अपना बयान दर्ज कराया

Tue, 13 Nov 2018 10:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Johri filed his statement In front of the investigation panel
rahul johri

यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच पैनल के समक्ष गवाही दी। इस पैनल की नियुक्ति प्रशासकों की समिति (सीओए) ने की है। यह भी पता चला है कि दो कथित पीड़ितों ने भी पैनल के सामने गवाही दी हालांकि उनकी उपिस्थिति की तारीखों की पुष्टि नहीं हो सकी।

विज्ञापन


बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'हां, राहुल स्वयं जांच पैनल के समक्ष पेश हुए। दोनों कथित पीड़ित पहले ही गवाही दे चुकी थी। इसके अलावा सीओए सदस्य और एक प्रमुख पदाधिकारी (कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी) ने भी अपना बयान दर्ज करा दिया था और अब केवल सीईओ ही बाकी बचे थे।'
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'एक कथित पीड़ित ने स्काइप के जरिये पैनल के सामने अपनी बात रखी। अन्य नई शिकायतकर्ता है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पायी कि वह स्वयं पैनल के सामने उपस्थित हुई थी या उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये इसमें हिस्सा लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह पता नहीं चला है कि जांच पैनल अभी और समय मांगेगा या नहीं। इस पैनल में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश राकेश शर्मा, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख बरखा सिंह और वकील वीना गौड़ा शामिल हैं। पैनल को 15 नवंबर को अपनी रिपोर्ट सीओए को सौंपनी है।


जौहरी के खिलाफ आरोप तब सामने आए जब लेखिका हरनिध कौर ने एक अज्ञात से जुड़ी घटना साझा की थी। अज्ञात ने दावा किया था कि जब जौहरी डिस्कवरी चैनल में थे तब वह उनके साथ काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed