फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid says it is too early to judge Rishabh Pant as Captain

Rahul Dravid on Pant: ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर कोच द्रविड़ का बयान, दो मैच हारने के बाद वापसी करना बड़ी बात

Tue, 21 Jun 2022 11:56 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 11:56 AM IST
सार

भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अभी पंत को एक कप्तान के रूप में परखने का सही समय नहीं है। वो पहली बार कप्तानी कर रहे थे और शुरुआती दो मैच हारने के बाद वापसी करना बड़ी बात है। 
 

विज्ञापन
Rahul Dravid says it is too early to judge Rishabh Pant as Captain
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में कप्तान ऋषभ पंत काफी चर्चा में रहे। पूरी सीरीज के दौरान पंत को कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि, इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और सीरीज दो-दो की बराबरी पर छूट गई। इसके बाद टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पंत का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पंत पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थे और शुरुआती दो मैच हारकर वापसी करना बड़ी बात है। 
विज्ञापन


द्रविड़ ने यह भी कहा कि पंत युवा कप्तान हैं और वो अभी सीख रहे हैं। समय के साथ पंत परिपक्व होंगे। अभी एक कप्तान के रूप में उनकी क्षमताओं पर सवाल खड़े करना उचित नहीं होगा। 
विज्ञापन

अचानक ही कप्तान बने थे पंत 
इस सीरीज में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह लोकेश राहुल को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, सीरीज शुरू होने से ठीक पहले केएल राहुल चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी पंत के कंधों पर आ गई। शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और पंत की कप्तानी का खासी आलोचना हुई। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए बाकी दोनों मैच जीत लिए और सीरीज में दो-दो की बराबरी कर ली। हालांकि, पांचवां मैच नहीं हो सका और यह सीरीज बराबरी पर छूट गई। 

दो मैच हारकर वापसी करना बड़ी बात
टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने पांचवें मैच के बाद कहा "शुरुआती दो मैच हारने के बाद टीम को दो मैच जिताना और सीरीज को दो-दो की बारबरी पर लाकर जीत का मौका देना अच्छा था। कप्तानी जीत या हार के बारे में नहीं है। वो एक युवा कप्तान हैं और सीख रहे हैं। अभी उन पर कोई टिप्पणी करना बहुत जल्दी होगा और आप एक सीरीज के बाद यह नहीं करना चाहेंगे। उन्हें विकेटकीपिंग, कप्तानी और बल्लेबाजी करने का मौका मिला। यह अच्छी चीज है। उनके ऊपर काफी ज्यादा भार है, लेकिन वो इससे सीख रहे हैं। टीम को 0-2 से 2-2 की बराबरी पर लाने का श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए।"

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। वो अब एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed