फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल द्रविड़ को मिली बड़ी राहत, BCCI ने हितों के टकराव मामले में दी क्लीन चिट

Fri, 15 Nov 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 15 Nov 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dravid cleared of any conflict of interest by BCCI Ethics Officer
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान व राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक राहुल द्रविंड़ को हितों के टकराव मामले में क्लीन चिट दे दिया है।



 

Rahul Dravid cleared of any conflict of interest by BCCI Ethics Officer
राहुल द्रविड़

डीके जैन ने कहा, ‘मैंने शिकायत खारिज कर दी है। द्रविड़ साथ हितों के टकराव का कोई मुद्दा नहीं है। तथ्यों के आधार पर मुझे भरोसा हो गया है कि नियमों के अनुसार हितों के टकराव का मामला नहीं बनता है। नतीजतन, शिकायत खारिज कर दी जाती है जिसमें कोई दम नहीं है।’ 
 

Rahul Dravid cleared of any conflict of interest by BCCI Ethics Officer
राहुल द्रविड़

बीते मंगलवार को द्रविड़ के खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के मामले में सुनवाई पुरी चुकी थी और सिर्फ रिजल्ट आना बाकी था। बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने 12 नवंबर को कहा था, 'सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसका फैसला जल्द ही आ जाएगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dravid cleared of any conflict of interest by BCCI Ethics Officer
राहुल द्रविड़ - फोटो : File

दरअसल, पूरा मामला यह था कि मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि द्रविड़ की भूमिका हितों के टकराव के दायरे में आती है क्योंकि वह एनसीए प्रमुख और इंडिया सीमेंट के कर्मचारी भी हैं। द्रविड़ पहले ही अपना जवाब दे चुके हैं कि उन्होंने अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से अवकाश लिया है और उनका चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है।
 

विज्ञापन
Rahul Dravid cleared of any conflict of interest by BCCI Ethics Officer
राहुल द्रविड़

बता दें कि द्रविड़ अभी बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में निदेशक हैं। इससे पहले वह इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष थे, जिसके पास आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक है। एनसीए में पद संभालने से पहले 46 वर्षीय द्रविड़ भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोच थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed