फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rahul Dravid and Shikhar Dhawan-led Indian team starts training in Sri Lanka

SL vs IND: द्रविड़-धवन की अगुवाई में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, 13 जुलाई से घमासान

Fri, 02 Jul 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:35 PM IST
सार

भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को होटल के अपने कमरों में तीन दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
Rahul Dravid and Shikhar Dhawan-led Indian team starts training in Sri Lanka
टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस - फोटो : social media

विस्तार

कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए शुक्रवार को पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची थी, जिसके बाद खिलाड़ियों को होटल के अपने कमरों में तीन दिन तक पृथकवास पर रहना पड़ा था।

विज्ञापन


धवन टीम के कप्तान हैं जबकि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाया गया है। यह दौरा टी-20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर गई टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है, जिसमें हार्दिक पांड्या, स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल और पृथ्वी शॉ पर भी सभी की निगाह टिकी रहेगी। 
विज्ञापन


टीम में इशान किशन और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर भी हैं। भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान नियुक्त किया गया। श्रृंखला के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


टीम इस प्रकार है :
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर , के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed