{"_id":"57f921a64f1c1b5e152703ff","slug":"rahane-achieved-personnel-milestone-at-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कारनामा करने वाले 36वें भारतीय बने अजिंक्य रहाणे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यह कारनामा करने वाले 36वें भारतीय बने अजिंक्य रहाणे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन 79 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। इस दौरान वह टेस्ट क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे करने वाले 36 वें टेस्ट क्रिकेटर बन गए। रहाणे ने 29वें टेस्ट की 49वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। रहाणे पिछले 2 साल में भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ बने हुए हैं।
विज्ञापन
वह सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले भारतीयों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। भारतीय टेस्ट टीम में खेल रहे खिलाड़ियों में से रहाणे से ज्यादा तेजी से गौतम गंभीर(43) और चेतेश्वर पुजारा ने (46)पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। सबसे तेज गति से टेस्ट क्रिकेट में 2 हजार रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड साझा रूप से वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। दोनों को इतने टेस्ट रन बनाने के लिए 40 पारियां खेलनी पड़ी थीं।
विज्ञापन
रहाणे के अब तक के टेस्ट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि उनका दुनिया भर में रन बनाने की काबीलियत है। रहाणे ने अबतक टेस्ट मैच में 6 शतक लगाए हैं जिनमें से पांच विदेशी सर जमीं पर बने हैं। रहाणे के नाम टेस्ट क्रिकेट में 9 अर्धशतक भी हैं। उन्हें दबाव में रन बनाने की काबीलियत और बेहतरीन स्ट्रोक प्ले के लिए भी जाना जाता है।
विज्ञापन